Home Blog कुलगाम से श्रीनगर जा रही गाड़ी अचानक फिसली; चार की मौत, कश्मीर...

कुलगाम से श्रीनगर जा रही गाड़ी अचानक फिसली; चार की मौत, कश्मीर में मतदान के बीच बड़ा सड़क हादसा,

0

The train going from Kulgam to Srinagar suddenly slipped; Four killed, major road accident amid voting in Kashmir,

कुलगाम जिले के निपोरा इलाके में शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में पंजाब के चार निवासियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड से श्रीनगर जा रहा एक वाहन निपोरा इलाके में ग्रिड स्टेशन के पास सड़क से फिसल गया। उन्होंने कहा कि घटना के समय वाहन में 7 पर्यटक सवार थे। सभी पंजाब के मोगा जिले से थे।
अधिकारी ने बताया कि घायलों का जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां 4 को मृत घोषित कर दिया गया और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ro.No - 13672/140

मृतकों व घायलों की पहचान

इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं। सभी पंजाब के अंतर्ग मोगा के रहने वाले थे। इनमें संदीप शर्मा (28), रोमी (26), जगदीश उर्फ हनी (23), गुरमीत सिंह (23) की मौत हो गई। जबकि हरचंद सिंह (34), करनपाल (25), आशू (18) की हालत गंभीर बताई जा रही है

‘ईंट से भरे ट्राले से Hyundai Creta कार टकरा गई’

बता दें कि ऐसा ही हादसा 23 मई की सुबह 7 के आसपास ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां ईंट से भरे ओवरलोड ट्राले से Hyundai Creta कार टकरा गई. इस हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठी सवारियां अंदर ही फंस गईं.

‘मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर’

काफी देर तक कार में फंसी मां-बेटी चीखती-चिल्लाती रहीं. बहुत ही मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला जा सका. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सभी एयरबैग खुल गए. वहीं, गाड़ी का इंजन पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल, मां-बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here