Home छत्तीसगढ़ पति को चकमा देकर दुल्हन हुई फरार, कोतवाली थाना में शिकायत

पति को चकमा देकर दुल्हन हुई फरार, कोतवाली थाना में शिकायत

0

 

दिलीप टंडन/सारंगढ़ न्यूज
सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर में एक दूल्हे के साथ ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, उसने लड़की के रिश्तेदारों को दो लाख देकर शादी की मगर गोल्डन नाइट के दौरान ही दुल्हन उसे चकमा देकर फरार हो गई।युवक की 21 मई 2024 को मंदिर में शादी हुई थी, और उसी रात जब परिजन सोए थे तो दुल्हन मौका देखकर वहां से फरार हो गई कुछ घंटे बाद दूल्हा जागा तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए,मामले की पीड़ित परिवार ने सिटी कोतवाली थाना सारंगढ में शिकायत की है दरअसल पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के अमझर भद्रीडिपा का है जहां युवक केशव प्रसाद पटेल का संपर्क मोबाइल के माध्यम से उड़ीसा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ जिसने अपने परिचित लड़की पूजा पटेल का फोटो भेज शादी का प्रस्ताव रखा युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के परिजनों ने मंदिर विवाह की बात कही और खर्चे में दो लाख नगद ले लिए 21 मई 24 को युवक युवती का सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी संपन्न होने के बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया, रात के समय जब कमरे में दूल्हा सो गया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई करीब 1 बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली घटना के बारे में केशव ने अपने परिजनों को बताया फिर बिचौलिया से संपर्क किया गया तो मोबाईल फोन बंद बता रहा था जिसके बाद पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत कोतवाली थाना में किया है वहीं पुलिस मामले की जांच उपरांत ही कुछ बता पाने की बात कह रही है।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here