Home Blog छोटा राजन दोषी करार, होटल व्यवसायी जया शेट्टी मर्डर केस में कोर्ट...

छोटा राजन दोषी करार, होटल व्यवसायी जया शेट्टी मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

0

Chhota Rajan found guilty, court sentenced him to life imprisonment in hotelier Jaya Shetty murder case

साल 2001 में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को गुरुवार को दोषी ठहराया गया है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने छोटा राजन को दोषी ठहराया है। आज सजा का एलान होना है।

Ro.No - 13672/140

गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं जया शेट्टी

महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने राजन को हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया। जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं।

होटल में हुई थी गोली मारकर हत्या

छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकियों का सामना कर रहे शेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गिरोह के दो सदस्यों ने 4 मई 2001 को होटल की पहली मंजिल पर जया शेट्टी की हत्या की थी।
छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकी मिलने की सूचना के बाद होटल व्यवसायी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। हालांकि, हमले से दो महीने पहले उनके अनुरोध पर उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

क्या है पूरा मामला?

जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल (Golden Crown Hotel) की मालकिन थीं. उन्हें छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली के लिए कॉल आ रहे थे. 4 मई, 2001 को गिरोह के दो कथित सदस्यों ने उनके होटल के अंदर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी. धमकियों के कारण महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने उन्हें सुरक्षा कवर प्रदान किया था. हालांकि, हत्या से दो महीने पहले उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी.

कौन है छोटा राजन?

छोटा राजन वर्तमान में जेल में बंद है. उसे पहली बार बाली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था और 2015 में उसे भारत लाया गया था. वर्तमान में वह तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बंद है, जिसे उच्च सुरक्षा वाला सेल भी माना जाता है. कभी दाऊद का करीबी सहयोगी माना जाने वाला छोटा राजन ने 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद दाऊद से नाता तोड़ लिया था. इस दरार के कारण दोनों गुटों के बीच लगातार हिंसक झड़पें हुईं.
सालों तक कानूनी एजेंसियों के चंगुल से भागने के बाद, 2015 में आखिरकार छोटा राजन को हिरासत में लिया गया. उसकी गिरफ्तारी एक ऐसे व्हाट्सएप कॉल के बाद हुई, जिसमें अनजाने में उसकी लोकेशन का पता चल गया था. छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है. राजन का जन्म 13 जनवरी 1960 को हुआ था.

मकोका अदालत ने सुनाया फैसला

4 मई 2001 को होटल व्यवसायी जय शेट्टी की हत्या की गई थी। मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों में स्पेशल कोर्ट ने छोटा राजन को हत्या के लिए भारतीय दंड आचार संहिता के तहत दोषी ठहराया है। सजा कितने साल की होगी इसका निर्णय कोर्ट अभी बाद में करेगी।
जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डेन क्राउन होटल की मालिक थीं। छोटा राजन की तरफ से जबरन वसूली की धमकियों का सामना कर रही होटल व्यवसायी की 2001 में होटल की पहली मंजिल पर गिरोह के दो कथित सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

छोटा राजन के तीन सहयोगियों ने मिलकर की थी हत्या

मुंबई की होटल व्यवसायी की हत्या के पीछे किसकी साजिश थी इसे लेकर कोर्ट ने पहले भी सुनवाई की थी।विशेष मकोका अदालत ने 2001 में शहर के होटल व्यवसायी जया शेट्टी के हत्यारोपी छोटा राजन के एक कथित सहयोगी को बरी कर दिया था। मामले में समीर अशोक माणिक (33) ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर चार होटलों की मालिक जया शेट्टी के हत्या की साजिश रची थी। कोर्ट ने मामले में अजय मोहिते, प्रमोद धोंडे और राहुल पानसरे के स्पेशल कोर्ट ने पहले ही दोषी करार दिया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here