Home छत्तीसगढ़ सनातन संस्कृति के संरक्षण और धर्म जागरूकता के लिए हुआ भाटापारा मौनी...

सनातन संस्कृति के संरक्षण और धर्म जागरूकता के लिए हुआ भाटापारा मौनी बाबा मंदिर में महाआरती

0

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा:- सनातन संस्कृति संरक्षणार्थ पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी एवं आनंद वाहिनी के तत्वाधान में समस्त सनातन धर्म प्रेमी भक्तों की ओर से दिव्य महारथी तथा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ प्रसाद वितरण के आनन्दित वातावरण में मंगलवार को श्रीरामसीता एवं हनुमान मंदिर रामसप्ताह चौक मौनी बाबा मंदिर में संपन्न हुआ । इस पुनीत अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए आचार्य झम्मन शास्त्री जी ने कहा की पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य महाभाग की प्रेरणा एवं आशीर्वाद के फल स्वरुप नगर में विराजित सभी मंदिरों में क्रमशः महीने में दो बार अलग-अलग जगह में इसी तरह का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है। जगतगुरु शंकराचार्य जी अपने संगोष्ठी तथा धर्म सभा में निर्देश करते हैं समस्त हिंदू समाज को कि सनातन धर्म प्रचार हेतु अपने मठ मंदिरों को केंद्र बनाकर धर्म जागरण के लिए कीर्तन, भजन, सत्संग, हनुमान चालीसा पाठ तथा संगोष्ठी एवं सेवा प्रकल्प संचालित कर समाज को धर्म, ईश्वर तथा राष्ट्र से जोड़ने का अभियान चलाना चाहिए क्योंकि मठ मंदिर आश्रम जो प्रतिबिंबित है वे शिक्षा, सेवा, संस्कृति, धर्म और मोक्ष के केंद्र हैं इसका सदुपयोग समाज तथा अपने क्षेत्र को सुसंस्कृत, सुबुद्ध तथा स्वावलंबी बनाने के लिए करना चाहिए। इसी भावना से भाटापारा नगर में महान अनुष्ठान का शुभारंभ सर्वहित भावना से किया गया है अंत में श्री शास्त्री जी ने सभी भक्तों से अनुरोध करते हुए अपील की इस पावन महा आरती महोत्सव में सह परिवार सम्मिलित होकर अपने-अपने वार्ड में इसका अधिक से अधिक प्रचार करें। इसी क्रम में माह में पड़ने वाली दोनों एकादसी पर्व पर सुबह 6 बजे से प्रभातफेरी का आयोजन किया जाता है, जिसमे कीर्तन-सत्संग के माध्यम से भाटापारा नगर में भ्रमण कर अपने धर्म, संस्कृति के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। हिन्दू राष्ट्र निर्माण के लिए किये जा रहे प्रकल्पों में अपनी भागीदारी प्रदान कर राष्ट्र निर्माण की कल्पना के भागीदार बनने का आग्रह किया । कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित हुए । सम्मिलित भक्तों को पीठ एवं वाहिनी के सदस्यों ने आभार ज्ञापित किया ।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here