Home Blog पोस्टमार्टम करते डॉक्टर बेहोश; प्रभारी की बिगड़ी हालत यूपी के इस जिले...

पोस्टमार्टम करते डॉक्टर बेहोश; प्रभारी की बिगड़ी हालत यूपी के इस जिले में मिल रही लाश-पर-लाश, पोस्टमार्टम हाउस में लगा ढेर

0

Doctor fainted while performing postmortem; in-charge’s condition deteriorated, dead bodies are being found in this district of UP, piles of dead bodies are being found in the postmortem house

अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर आधा दर्जन और अज्ञात शव मिले। हालत यह है कि शुक्रवार रात में पोस्टमार्टम हाउस में 43 शव रखे हुए थे।
दिन में सात शवों के पोस्टमार्टम हुए, किसी में भी मौत का कारण हीट स्ट्रोक नहीं दर्शाया गया। किसी में हार्ट अटैक, किसी में फेफड़ों की बीमारी बताई गई तो किसी का विसरा सुरक्षित रख लिया गया।
पोस्टमार्टम जल्दी कराने के लिए शुक्रवार को तीन अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान पोस्टमार्टम प्रभारी नवनीत चौधरी की हालत बिगड़ गई और पतारा सीएचसी के डा. अश्विनी कुमार बाघमारे गश खाकर गिर पड़े। उन्हें उल्टी भी हो गई।

Ro.No - 13672/140

अज्ञात शवों के लिए यह है नियम

अज्ञात शवों को 72 घंटे तक रखने का प्रावधान है, ताकि पहचान हो सके। बीते तीन दिनों से शहर में अलग-अलग स्थानों पर इतने शव मिले कि पोस्टमार्टम में अब इन्हें रखने तक की जगह नहीं बची है।
गुरुवार को 24 घंटे में 16 अज्ञात शव मिले थे। 72 घंटे में जब तक इनका निस्तारण हो पाता, शुक्रवार को ग्वालटोली, फीलखाना, बिल्हौर, रायपुरवा, कलक्टरगंज और सचेंडी में छह और शव और मिल गए।
अज्ञात शवों को रखने के लिए रैन बसेरा दिलाने की मांग
अज्ञात शवों के चलते स्थिति इतनी गंभीर है कि पोस्टमार्टम में शवों को रखने तक की जगह नहीं बची है। पोस्टमार्टम प्रभारी डा. नवनीत चौधरी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को इस समस्या को लेकर फोन किया और जिलाधिकारी से लावारिस शवों को रखने के लिए रैन बसेरा दिलाने की मांग की है।

क्या बोली पुलिस

हालाकि जिस जिस तारीख को पुलिस को जिस जिस थाना क्षेत्र में लावारिस शव मिले हैं पुलिस के अधिकारियों ने अलग अलग क्षेत्र में मीडिया के सामने इनकी जानकारी दी थी. वहीं डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने भी कॉल पर इस बात को स्वीकार किया कि लावारिस लाशें बड़ी संख्या में मिली है लेकिन इनके आंकड़े अभी साफ कर पाना अभी मुश्किल है. इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों से जानकारी जी जाएगी तभी ये आंकड़े साफ हो सकेंगे. ये आंकड़े जो हमने बताए हैं ये सभी पुलिस की जानकारी में हैं और इन शवों पर पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी भी दी थी लेकिन अभी भी कई ऐसी मौत और लावारिस शव हैं जिनकी जानकारी साफ होना बाकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here