Home Blog मिनीमाता की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मिनीमाता की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0

सौरभ बरवाड़/भाटापारा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, समाज सुधारक एवं जनसेवा की प्रतीक ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम हेमू कालानी वार्ड,खोखली रोड जैतखंभ के पास आयोजित किया गया।

भाटापारा विधायक इंद्र साव ने कहा मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुशील शर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष शेखर चक्रधारी नरेंद्र यदु बिमलेश्वरी ध्रुव लक्ष्मी पांडे नानू सोनी सीरीज जांगड़े प्रमिला साहू ओमप्रकाश यदु अय्यूब बांठिया शेषनारायण यदु मोहन निषाद धनंजय कुर्रे गिरीश पारप्यानी विक्रम लिलवानी शादाब जलियांवाला कुंजू साहू चेतन दास मानिकपुरी सीता साहू सकीना दिव्य गिरिराज चावड़ा सहित सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Ro.No - 13954/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here