
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,19मई 2026/ ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध स्वरूप जिला औषधि विक्रेता संघ बलौदाबाजार द्वारा 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले में आम नागरिकों को आवश्यक औषधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में संचालित समस्त शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जन औषधि केंन्द्र,बलौदाबाजार,जन औषधि केंन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र, भाटापारा,जन औषधि केंन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र सिमगा,जन औषधि केंन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र लवन,जन औषधि केंन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र पलारी,जन औषधि केंन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुहेला,जन औषधि केंन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र कटगी,जन औषधि केंन्द्र वटगन,जन औषधि केंन्द्र लहौद,जन औषधि केंन्द्र अमेरा,जन औषधि केंन्द्र दामाखेड़ा,जन औषधि केंन्द्र अर्जुनी, कसडोल,जन औषधि केंन्द्र जर्वे,जन औषधि केंन्द्र गिधपुरी,जन औषधि केंन्द्र निपनिया,जन औषधि केंन्द्र हथबंद,जन औषधि केंन्द्र लच्छनपुर,जन औषधि केंन्द्र कसडोल,श्री धनवंतरी जेनेरीक मेडिकल स्टोर्स, कसडोल,श्री धनवंतरी जेनेरीक मेडिकल स्टोर्स, पलारी
श्री धनवंतरी जेनेरीक मेडिकल स्टोर्स, भाटापारा,श्री धनवंतरी जेनेरीक मेडिकल स्टोर्स बलौदाबाजार,
श्री धनवंतरी जेनेरीक मेडिकल स्टोर्स सिमगा,श्री धनवंतरी जेनेरीक मेडिकल स्टोर्स लवन तथा मेसर्स श्याम सुंदर मेडिकल स्टोर्स भाटापारा मो. 9300956676, मिरी फार्मेसी बलौदाबाजार मो. 9754473929,मेसर्स साहू मेडिकल स्टोर्स सिमगा मो. 9131608662, महेश मेडिकल स्टोर्स कसडोल मो.9907464852,पायल मेडिकल स्टोर्स पलारी मो. 6263008992, महामाया मेडिकल स्टोर्स लवन मो.9977511355, खुले रहेंगे।



