Home Blog रामनवमी पर  पुलिस की अनोखी पहल — 200 हेलमेट वितरण कर दिया...

रामनवमी पर  पुलिस की अनोखी पहल — 200 हेलमेट वितरण कर दिया सुरक्षा का संदेश

0

🚨 *सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट चालकों को किया प्रोत्साहित*

🚨 *वेदांता कोल वाशरी ने सड़क सुरक्षा अभियान में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी*

Ro.No - 13759/82

🚨*एसएसपी शशि मोहन सिंह — सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है, हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं*

*रायगढ़,  । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल की पहल पर रामनवमी पर्व के अवसर पर खरसिया पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम कुनकुनी में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के बीच 200 हेलमेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी श्री प्रभात पटेल ने उपस्थित वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना जीवन के लिए अत्यंत जोखिमपूर्ण है। उन्होंने वाहन चालकों को भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, तेज गति से बचने तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

इस सामाजिक पहल में वेदांता कोल वाशरी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए एसडीओपी श्री प्रभात पटेल ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वेदांता वाशरी के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल (एलआर), अमन अग्रवाल (तोता) सहित सहयोगी सहकर्मी प्रकाश गोयल, आर.आर. साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का संकल्प है — हेलमेट पहनना अपनी आदत बनाएं।”*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here