‘My daughter cannot do this, Kangana said…’ CISF constable Kulwinder Kaur’s mother’s statement, Kangana Ranaut wrote a letter to Himachal Police after the slapping incident, seeking protection
हिमाचल की राजधानी शिमला से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत ने हिमाचल पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. कंगना ने थप्पड़ कांड के बाद हिमाचल पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है. बता दें कि अभी तक नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को कोई सुरक्षा नहीं मिली है. क्योंकि सांसद पद की शपथ लेने के बाद ही सुरक्षा मुहैया करवाए जाने का प्रावधान है. जिसके तहत एक सांसद को दो पीएसओ सुरक्षा के लिए मुहैया होते हैं.

गौरतलब है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ (CISF) की महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था. यह घटना 6 जून की है. इसके बाद उन्होंने हिमाचल पुलिस से सुरक्षा की मांग उठाई गई थी. मंडी से सांसद कंगना ने प्रदेश पुलिस को पीएसओ उपलब्ध करवाने के लिए कहा है. फिलहाल कंगना रनौत दिल्ली में हैं और दिल्ली से वापस लौटने के बाद उन्हें पीएसओ उपलब्ध करवाया जाएगा. हालांकि, कंगना ने निजी सुरक्षा कर्मी भी रखा हुआ है.
हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद से हंगामा मचा हुआ है. इस मामले में आरोपी CISF कांस्टेबल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं, पहली बार कैमरे के सामने आईं CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती. कंगना ने गलत भाषा का इस्तेमाल कर उसे उकसाया होगा या मजबूर किया होगा.’
जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि दोनों ही ऑफेंस बेलेबल हैं.
उधर, पूरे मामले की जांच के लिए दिल्ली से CISF के डीआईजी विनय कुमार काजला को चंडीगढ़ एयरपोर्ट भेजा गया है. काजला इस पूरे मामले की जांच करने के बाद अपने आला अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे.
दरअसल, शुक्रवार को कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया था. यह घटना गुरुवार को 3 बजकर 40 मिनट के आसपास हुई. कंगना को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर है. कंगना बीजेपी मीटिंग में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्ली आ रही थीं. जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी, इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलविंदर कौर ने उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. कंगना ने महिला गार्ड के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की थी. इस घटना के बाद आरोपी महिला कान्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया.
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद कंगना ने एक बयान में घटना के बारे में विस्तार से बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि कांस्टेबल “खालिस्तानी स्टाइल” में चुपचाप पीछे से आई और उनके चेहरे पर मारा.
कंगना ने शुक्रवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूर्व सैन्य अधिकारी गौरव आर्या का एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, “कंगना रनौत पर हमला करने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सजा मिलेगी. उनकी नौकरी जा सकती है. शायद उसने यही योजना बनाई थी. किसान आंदोलन का समर्थन करने की यह पूरी बात बकवास है. कुलविंदर कौर की अभी-अभी राजनीति में एंट्री हो चुकी है. अगर बेअंत सिंह का बेटा सिर्फ इसलिए जीत सकता है क्योंकि उसके पिता ने इंदिरा गांधी की हत्या की थी और अमृतपाल सिंह इसलिए जीत सकता है क्योंकि वह जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसा दिखता है, तो कुलविंदर कौर को भी समर्थन मिल सकता है.”



