Big decision on NEET: These students will have to appear for the exam again, NTA told the Supreme Court – Grace marks cancelled, 1563 students will get the option of re-exam
नीट 2024 के परिणामों को लेकर मेडिकल क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है। ग्रेस मार्क्स, टॉपर्स की सूची और समय की कमी की दलीलों ने छात्रों का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर विश्वास डगमगा दिया है। इस विवाद के बीच, NTA ने छात्रों के सभी सवालों के जवाब देने के लिए विस्तृत जानकारी साझा की है।

NTA ने विवादों को लेकर स्थिति स्पष्ट की
नीट परीक्षा परिणाम के बाद मेडिकल क्षेत्र में उठे विवाद को लेकर NTA ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए सभी सवालों के जवाब साझा किए हैं। इसमें नीट परीक्षा का महत्व, 5 मई को हुई परीक्षा से जुड़ी जानकारियां, एनटीए का मेनडेट, परीक्षा की मुख्य बातें, नीट में टॉप स्कोर करने वाले राज्य और आंसर शीट से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।
काउंसलिंग पर कोई रोक नहीं
सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) ने सुनवाई के दौरान दोहराया कि वह NEET-UG 2024 की काउंसलिंग पर रोक नहीं लगाएगा। काउंसलिंग जारी रहेगी। अगर परीक्षा होती है तो सब कुछ सही तरीके से होगा, इसलिए डरने की कोई बात नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए के इस दलील को रिकॉर्ड में लिया कि 1563 छात्रों की फिर से परीक्षा आज ही अधिसूचित की जाएगी और इसे संभवतः 23 जून को आयोजित किया जाएगा।
परीक्षाएं 23 जून को आयोजित की जाएंगी
सरकार-एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 1,563 से अधिक उम्मीदवारों के परिणामों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की गई, जिन्हें NEET-UG 2024 में शामिल होने के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिए गए ‘ग्रेस मार्क्स’ की समीक्षा का जिम्मा दिया गया। समिति ने 1,563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड रद्द करने का फैसला लिया है, जिन्हें ग्रेस मार्क्स दिए गए थे। इन छात्रों को फिर से परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। परीक्षाएं 23 जून को आयोजित की जाएंगी और परिणाम 30 जून से पहले घोषित कर दिए जाएंगे।
क्यों दिए गए ग्रेस मार्क्स?
बता दें कि 6 सेंटरों के 1563 अभ्यर्थियों को ‘समय खराब होने’ के चलते ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिन्हें दोबारा परीक्षा में शामिल होने अथवा ग्रेस मार्क्स के बिना वास्तविक मार्क्स के साथ रिजल्ट स्वीकार करने का विकल्प दिया गया है. ख़बर यह भी थी कि 720/720 मार्क्स स्कोर करने वाले 44 बच्चों को एक जवाब गलत होने के बावजूद ‘कम्पन्सेटरी मार्क्स’ दिए गए थे, क्योंकि 12वीं की पाठ्यपुस्तक में वह जवाब गलत ही प्रकाशित हुआ था.
इन उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड होंगे रद्द
NTA ने फिर कहा कि समिति का विचार है कि 1563 उम्मीदवारों को NEET परीक्षा के लिए दोबारा परीक्षा देनी होगी। 1563 उम्मीदवारों को जारी किए गए सभी स्कोर कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। जो लोग इस पुन: परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उन्हें बिना ग्रेस मार्क के परीक्षा देनी होगी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट और याचिकाकर्ता ने 1563 छात्रों के दोबारा परीक्षा देने के NTA के प्रस्ताव पर असहमति जताई। कोर्ट ने कहा ये सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों के विपरीत है।
कोर्ट ने फिर एनटीए से पूछा कि ऐसे कितने सेंटर हैं जहां यह समस्या हुई? इस पर एनटीएन ने जवाब दिया कि 6 सेंटर ऐसे हैं जहां समस्या हुई है। कोर्ट ने आगे कहा कि परीक्षा 5 मई को हुई थी और आज 13 जून है। अभी तक किसी ने आपत्ति नहीं जताई है।



