This Bhojpuri actress became crazy about Chirag Paswan, expressed her love publicly, people said- marry me, Bhojpuri actress lost her heart to Chirag Paswan, called him ‘crush’….
हाइलाइट्स
- चिराग पासवान के इश्क में पड़ी 20 साल छोटी भोजपुरी एक्ट्रेस, सरेआम किया प्यार का इजहार, लोग बोले- बियाह कर ल
- निशा ने सरेआम ऐलान कर दिया है कि वो चिराग को कितना पसंद करती हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।’
- उनके फैंस और चिराग पासवान के चाहने वालों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, बियाह कर ल बढ़िया रही।’
लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद से ही इस बार के कैबिनेट के मंत्रियों की खूब चर्चा रही है, खासकर बिहार के चिराग पासवान। इससे पहले शायद चिराग की बात इतनी कभी नहीं हुई थी जितनी कि अब हो रही है। चिराग पासवान को बिहार में पांच सीट दी गई थी और पांचों पर उन्होंने जीत हासिल की। इन दिनों सोशल मीडिया पर चिराग के वीडियोज और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैस और खासकर फीमेल फैंस उनकी क्यूटनेस की दीवानी हो गई हैं। हर लड़की सोशल मीडिया पर चिराग की फोटो डालकर उन्हें अपना क्रश मान चुकी है। इन सबमें एक भोजपुरी एक्ट्रेस भी शामिल हो गई हैं। वो भी चिराग की दीवानी हो गई हैं। आइए बताते हैं।

चिराग पर फिदा हुईं ये भोजपुरी एक्ट्रेस
चिराग पर फिदा होने वाली जिस भोजपुरी एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं तो वो निशा दुबे हैं। निशा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस की उम्र 25 साल की हैं और वो 45 साल के चिराग पासवान की दीवानी हो बैठी हैं। हाल ही में निशा ने अपने इंस्टा पर चिराग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चिराग मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करते नजर आ रहे हैं और इस वीडियो के बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग सुनाई देता है कि ‘औरत को आखिर चाहिए क्या?’ इसके बाद चिराग का वीडियो आ जाता है, जिसमें वो अपना नाम लेते दिख रहे हैं। वीडियो में चिराग का मासूम चेहरा और उनकी हंसी देख कोई भी अपना दिल हार बैठे। कुछ यही हाल निशा दुबे का भी हुआ है।
निशा ने चिराग के लिए लिखा ये
निशा ने चिराग के इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।’ अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग उनके इस वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन भेज रहे हैं। बता दें कि निशा की फिल्में लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें लगातार फॉलो करते हैं, इसकी वजह से निशा के पोस्ट झट से इंटरनेट पर वायरल भी हो जाते हैं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
अब भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।’ साथ ही अभिनेत्री ने वीडियो को चिराग पासवान को टैग भी किया है। निशा दुबे की ये पोस्ट वायरल हो रही है। इस पर लोगों के खूब रिएक्शन भी सामने आए हैं। अगर लोगों की प्रतिक्रिया की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘बियाह कर ल बढ़िया रही।’ दूसरे ने लिखा, ‘जलवा है भइया का।’ तीसरे ने लिखा, ’45 साल का लड़का है।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘बॉलीवुड छोड़ चुके हैं। अब पॉलिटिक्स करते हैं।’ इसी तरह से भोजपुरी एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
आपको बता दें कि निशा दुबे भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. शुरूआती करियर में निशा दुबे का नाम , भोजपुरी सिनेमा के हिट एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के साथ खूब चर्चा में रहा. उनके अफेयर की खबरें कई बार सामने आईं, लेकिन दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की. न ही कभी अपने अफेयर की पुष्टि की. लेकिन सोशल मीडिया पर निशा दुबे का किया हुआ पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है..
आपको बता दें कि राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं… उन्होंने अपनी पहली फिल्म मिले न मिले हम कंगना रनोत के साथ की थी जो बड़े परदे पर ज्यादा नहीं चली थी. जिसके बाद से चिराग पासवान ने राजनीती में अपना कदम रखा और आज एक कामयाब नेता के तौर पर हर कोई उनको सलाम कर रहा है…



