Pune Accident News: Bike rider killed after being hit by a car, NCP MLA’s nephew arrested in Pune,
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में विधायक के भतीजे की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा पुणे-नासिक हाईवे पर कलंब गांव के पास हुआ। बाइक सवार 19 वर्षीय लड़के की जान चली गई है। पुलिस ने खेड़ से एनसीपी विधायक दिलीप मोहिते पाटिल के भतीजे को इस मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, कार विधायक के भतीजे की है।

शनिवार रात की घटना
मंचर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना शनिवार रात करीब नौ बजे उस वक्त हुई जब राकांपा विधायक के भतीजे 34 वर्षीय मयूर साहेबराव मोहिते राजमार्ग पर अपनी कार चला रहा था।
ओवरटेक की कोशिश में ली जान
एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में मोहिते की कार विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में 19 वर्षीय ओम भालेराव की जान चली गई। वहीं बाइक पर पीछे पैठा व्यक्ति घायल हो गया है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मोहिते को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मंचर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
दुर्घटना शनिवार रात करीब 9 बजे
मंचर पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, दुर्घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई. उस समय राकांपा विधायक के भतीजे 34 वर्षीय मयूर साहेबराव मोहिते हाईवे पर अपनी कार चला रहे थे.
गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश में एक्सीडेंट
दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश में मोहिते की कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई. टक्कर से ओम भालेराव की दुखद मौत हो गई, बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया.
आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मोहिते को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ जानलेवा दुर्घटना करने के आरोप में आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है. मंचर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है. जिस वजह से एक्सीडेंट हुआ वह जांच शुरू कर दी है. इस मामले पर अधिक डिटेल अभी जारी नहीं की गई है.



