Minister Atishi, who was on hunger strike for 5 days, her health deteriorated, Water Minister was on hunger strike for 5 days demanding water from Haryana
दिल्ली में पानी किल्ल्त को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपना अनशन खत्म कर लिया है. आतिशी के अनशन का आज 25 जून को पांचवा दिन था. बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP) के ICU में भर्ती कराया गया था. आतिशी का शुगर लेवल काफी कम हो गया था.

AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं. उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी. डॉक्टर उन्हें हड़ताल तोड़ने के लिए कह रहे थे. बीती रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. LNJP और अपोलो अस्पताल में उनका ब्लड सैंपल चेक कराया गया. सिंह ने बताया कि आतिशी का शुगर लेवल 43 आया. इसके बाद शुगर लेवल 36 पहुंच गया. जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा था कि उनके साथ कोई भी बड़ी घटना हो सकती है यहां तक कि उनका जीवन भी जा सकता है. जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा कि आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रोकी जा रही है लेकिन हम संसद में अपनी आवाज उठाएंगे.
लोकसभा में उठाएंगे दिल्ली जल संकट का मुद्दा
आप नेता ने कहा, “आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। एलजी साहब ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। अब हम दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी आवाज उठायेंगे। ”
लोकसभा में उठाएंगे दिल्ली जल संकट का मुद्दा
आप नेता ने कहा, “आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। एलजी साहब ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। अब हम दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी आवाज उठायेंगे। ”
36 तक पहुंचा था शुगर लेवल
आम आदमी पार्टी के नेताओं के मुताबिक, आतिशी का ब्लड शुगर लेवल गिरकर सुबह तीन बजे 36 तक पहुंच गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते पांच दिनों से वह कुछ भी नहीं खा रही हैं।
आप के पोस्ट में आतिशी के लिए प्रार्थना
आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आतिशी का वीडियो शेयर कर लिखा है, “जल मंत्री आतिशी जी की तबियत बिगड़ी. उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी. वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.”
आतिशी ने भर्ती होने से किया मना
आप सूत्रों के मुताबिक, एलएनजेपी के डॉक्टर्स ने आतिशी का हेल्थ चेकअप करने के बाद उन्हें भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन आतिशी ने एडमिट होने से मना कर दिया था. वह लगातार मांग पर डटी हैं कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़े. इस लंबी भूख हड़ताल का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सोमवार की देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आतिशी का वजन भी हुआ कम
डॉक्टर्स ने जांच के बाद बताया था कि आतिशी का वजन 2.2 किलोग्राम घट गया है और उनका ब्लड प्रेशर भी लो है, जो कि चिंताजनक है. फिलहाल, उनका वजन 63.6 किलो है.
हरियाणा सरकार पर पानी रोकने का आरोप
आतिशी ने कहा कि दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है. ऐसे में हरियाणा की बीजेपी सरकार ने दिल्ली के हिस्से का 100 MGD पानी रोक दिया है. दिल्ली के 28 लाख से ज्यादा लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं. इसलिए आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ दिल्ली भी प्रचंड गर्मी की मार झेल रही है. इस समय में लोगों को ज्यादा पानी मिलना चाहिए, उल्टा उन्हें न्यूनतम जरूरत के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है.



