Home Blog Sport : ओलंपिक खेलने जा रहे एथलीटों से PM मोदी ने की...

Sport : ओलंपिक खेलने जा रहे एथलीटों से PM मोदी ने की बात,खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं,नीरज चोपड़ा-पीवी सिंधु-मनु भाकर… कहा?

0

Sport: PM Modi spoke to the athletes going to play Olympics, wished the players all the best, said Neeraj Chopra-PV Sindhu-Manu Bhaker…?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में आरंभ हो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया.

Ro.No - 13672/140

पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल फ्रांस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा. ओलंपिक खेल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होंगे. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी हैं.

वहीं पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से एक वीड‍ियो भी शेयर किया गया. पीएम मोदी ने इस दौरान सभी ख‍िलाड़‍ियों से उनके अनुभव जाने. इस दौरान कई ख‍िलाड़ी ऑनलाइन भी जुड़े, इनमें नीरज चोपड़ा के अलावा पीवी स‍िंंधु, न‍िकहत जरीन जैसी धाकड़ प्लेयर्स भी रहीं. वहीं मनु भाकर से भी पीएम मोदी ने उनकी तैयार‍ियों का अनुभव जाना.

नीरज से मांगा चूरमा
पीएम मोदी वीडियो कॉल के दौरान नीरज चोपड़ा से एक खास चीज की मांग की। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से कहा, ‘तेरा चूरमा अभी तक आया नहीं। इस पर नीरज चोपड़ा जवाब दिया कि ‘चूरमा लेकर आएंगे। पिछली बार चीनी वाला चूरमा था हरियाणा वाला… देसी घी और गुड़ का। इस पर मोदी ने कहा, मुझे तेरी मां के हाथ का चूरमा खाना है।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे। मुझे विश्वास है कि आप सब भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे। मैं भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था।

पीएम मोदी ने ख‍िलाड़‍ियों से मुलाकात का वीडियो शेयर किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- पेरिस ओलंपिक के लिए रवाना होने वाले हमारे दल से बातचीत की. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे. उनकी जर्नी और सफलता 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देती है.

पीएम ने मोदी ने कहा, ‘अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे. मुझे विश्वास है कि आप सब भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे. मैं भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं.’ टोक्यो ओलंपिक की यादें ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था.

पीएम मोदी ने यह भी कहा क‍ि निशानेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है, टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं और भारतीय शॉटगन टीम में शूटर बेटियां भी शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि इस बार कुश्ती और घुड़सवारी में भारतीय दल के खिलाड़ी उन श्रेणियों में भी स्पर्धा करेंगे, जिनमें पहले वे कभी शामिल नहीं रहे.

कुछ महीने पहले संपन्न हुए विश्व पैरा एथलीट चैम्पियनशिप में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘आप ये अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार (पेरिस ओलंपिक में) हमें खेलों में अलग स्तर का रोमांच नजर आएगा. आपको ध्यान होगा.’ उन्होंने कहा कि शतरंज और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया है.निखत जरीन ने पीएम से कहा,” मैं बॉक्सिंग में इंडिया का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं. ये मेरा पहला ओलंपिक है. मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं. पूरे देश को मेरे उपर विश्ववास है. इसलिए मैं चाहूंगी कि मैं उनके भरोसे पर खड़ी उतरूं. अपने देश का नाम रोशन करके वापस लौटना चाहती हूं.”

पीवी सिंधू ने कहा,” सर मैं अपने तीसरे ओलंपिक्स में जा रही हूं. 2016 में सिल्वर लेकर आई थी, 2020 टोक्यो में ब्रॉन्ज लेके आई थी. मुझे आशा है कि इस बार मैं कलर बदल दूंगी. ये हमारे लिए बहुत आसान नहीं होगा. लेकिन मैं अपना बेस्ट ट्राई करूंगी. मैं नए खिलाड़ियों को भी ऑल द बेस्ट कहना चाहती हूं. सब लोग अगर अपना हार्ड वर्क कर रहे हैं तो मुझे उम्मीद है कि वह अपना 100 परसेंट देंगे.”

एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने कहा,” सर आपको तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई. ये मेरा दूसरा ओलंपिक्स है, मैं तीन महीने से ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग कर रही थी. अभी स्विटजरलैंड में ट्रेनिंग कर रही हूं. काफी सपोर्ट मिल रहा है. काफी सपोर्ट मिल रहा है कि सरकार हमारी इतनी मदद कर रही है.”

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जीते 7 पदक
भारतीय खिलाड़ियों के दल के साथ खेल मंत्री मनसुख मांडविया, खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी थीं। मोदी ने नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निकहत जरीन और ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु से वर्चुअल बातचीत भी की। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात पदक जीते थे जिनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया स्वर्ण पदक भी शामिल है। जो भारत का एक ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत ने अब तक ओलंपिक में कुल जीते हैं 10 गोल्ड मेडल
भारत ने अभी तक ओलंपिक के इतिहास में कुल 35 पदक जीते हैं। जिसमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल हॉकी में जीते हैं। भारत ने 8 गोल्ड मेडल हॉकी में जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here