After the first chemotherapy, Hina Khan had deep scars on her body, she said, these scars are mine, I embrace them with love
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल में अक्षरा बनकर लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस हिना खान जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वो 36 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। अपना इलाज करवा रहीं हिना उम्मीद और हिम्मत से आगे बढ़ रही हैं और अब कीमोथेरेपी से शरीर पर पड़े निशान को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिखाया है। ये निशान जितने काले और गहरे हैं, हिना उतनी ही मजबूती से इनका सामना कर रही हैं। उनके पोस्ट पर सिलेब्स से लेकर फैंस तक उनके लिए दुआ भी मांग रहे हैं।

कैंसर से जंग लड़ रही हिना ने दिखाए बॉडी पर काले-जले हुए निशान
हिना खान का पहला कीमो सेशन हो चुका है और पूरी तरह बाल हटवाने के बावजूद भी हिना खान ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना वीडियो फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था. अब हाल ही में हिना ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन फोटोज में हिना खान की नेक और अंडरआर्म्स में काले और जले हुए निशान दिख रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर का स्पोर्ट्स टॉप और ब्लैक शॉट्स पहना हुआ है. इन फोटोज में हिना का दर्द साफ झलक रहा है.
हालांकि एक्ट्रेस इसके बावजूद भी हिम्मत से काम ले रही हैं. हिना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा- आप इस फोटो में क्या देखते हैं. मेरी बॉडी पर हुए ये निशान? या फिर एक उम्मीद और मेरी आंखों में आई हुई चमक. मेरे शरीर पर आए निशान मेरे हैं और इन्हें मैं प्यार करती हूं, क्योंकि ये मेरी लाइफ का पहला साइन है कि मैं आगे बढ़ रही हूं. मेरी आंखों की चमक बता रही है कि मैं कितनी मजबूत हूं. मैं सुरंग की उस आखिरी लाइट को देख सकती हूं.’
हिना की पोस्ट को देखकर सेलेब्स ने उन्हें फाइटर बताया है. बता दें कि हिना खान टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के रूप में फेमस हुई थीं. मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, किमोथेरेपी के बाद अगर बॉडी पर निशान बनता है तो इसका संकेत है कि आप ठीक हो रहे हैं. अगर ये स्टेज आती है तो इस घाव को छेड़ने या खरोंचने की सलाह नहीं दी जाती है. ऐसे निशान के आसपास ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है और उसको छूने के लिए गंदे हाथ का इस्तेमाल करने के लिए मना किया जाता है.



