Home Blog दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम,जानिए- अगले...

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम,जानिए- अगले 5 दिन बारिश को लेकर क्या है अपडेट

0

Heavy rains have made the weather pleasant in many areas of Delhi-NCR, know the update regarding rain for the next 5 days

दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार को सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया है. रुक-रुक कर हो रही बारिश का लोगों ने लुत्फ लिया. बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं. मौसम विभाग ने कल शुक्रवार को तेज बारिश का अनुमान जताया था.

Ro.No - 13672/140

मौसम पूर्वानुमान विभाग के अनुसार, कल शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. दिन में नमी 63 से 67 प्रतिशत के बीच रही. शहर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम एक बार फिर सुहाना हो गया है। दिल्ली और नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इससे पहले तड़के सुबह मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की थी।

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाज़ियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद, बल्लभगढ़) गन्नौर, सोनीपत, सोहना, पलवल, नूंह (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, सिकंदराबाद, खुर्जा (यूपी)में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी।

जानें नोएडा का मौसम
नोएडा के सेक्टर 60, 120 और 125 में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा का आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. नोएडा में अगले एक हफ्ते तक बारिश का मौसम बना रहेगा. गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

गुरुग्राम में बारिश से मौसम सुहावना

वहीं गुरुग्राम में भी हल्की बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं. गुरुग्राम में अगले एक हफ्ते तक बारिश का मौसम बना रहेगा.

ऐसे है दिल्ली की हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह 7:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 103 अंक बना हुआ है. दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 120, गुरुग्राम में 111, गाजियाबाद में 110, ग्रेटर नोएडा में 217, नोएडा में 106 बना हुआ है.

राजधानी दिल्ली के अलीपुर में 103, सिरी फोर्ट में 108, पंजाबी बाग में 104, द्वारका सेक्टर 8 में 121, पटपड़गंज में 130, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 103, सोनिया विहार में 115, रोहिणी में 106, विवेक विहार में 116, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 101, नरेला में 112, फेस टू में 108, वजीरपुर में 118, पूसा में 130, मुंडका में 131, दिलशाद गार्डन में 101, चांदनी 133 अंक बना हुआ है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here