Mohammed Shami broke his silence on the rumours of his marriage to tennis star Sania Mirza, Mohammed Shami’s anger was at its peak, he openly challenged, said- if you have the courage….
नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ अपनी शादी की खबरों पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। शमी ने साफ कहा है कि ये महज एक अफवाह है जिसका कोई सिर-पैर नहीं है। शमी ने अफवाह फैलाने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई है।

शमी का पत्नी हसीन जहां से तलाक हो गया था। हसीन जहां ने शमी पर मारपीट, घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं सानिया मिर्जा ने भी इसी साल पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से अपना 13 साल का रिश्ता खत्म कर लिया था। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी मॉडल सना जावेद से शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही थीं।
शमी ने भी शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है.
मोहम्मद शमी ने कहा कि लोग अक्सर ऐसी चीजों को मीम के तौर पर देखते हैं, लेकिन यह किसी व्यक्ति के के निजी जीवन से संबंधित विषय है. शमी ने कहा, “ये मीम किसी की पर्सनल लाइफ से जुड़े हो सकते हैं, इसलिए आपको सोच-समझ कर इन्हें बनाना चाहिए. जिन लोगों का पेज वेरिफाइड नहीं है, वो ऐसी बातें कर सकते हैं. मैं चैलेंज करता हूं कि आप में दम है तो वेरिफाइड पेज से ऐसा पोस्ट शेयर करके दिखाइये.”
दूसरे की टांग खींचना या दूसरे को गढ़े में धकेलना बड़ा आसान है। थोड़ा सक्सेस होकर दिखआओ। थोड़ा अपना लेवल ऊपर कर दिखाओ। अपनी फैमिली का साथ पकड़कर दिखओ। चार बंदो का फ्यूटर अच्छा करके दिखाओ। जितना उस बदतमीजी में समझ में आ रहा है न आपको.. दूसरे की टांग खींचने में। इतना किसी की मदद करके दिखाओ। तब मैं मानूंगा आप अच्छे इंसान हो।
मोहम्मद शमी के जवाब से उनके और सानिया मिर्जा के बारे में फैली सभी अफवाहों पर विराम लग गया है. उनके स्पष्ट और सीधे जवाब ने न केवल अटकलों को दूर किया बल्कि उनकी और सानिया दोनों की प्रतिष्ठा का भी बचाव किया.
दूसरे को गड्ढे में धकेलना आसान
शमी कहते हैं कि दूसरे व्यक्ति को गड्ढे में धकेलना आसान है, लेकिन उन्हीं लोगों को खुद सफलता प्राप्त करने के बारे में सोचना चाहिए. शमी ने आगे कहा, “जितना मजा इन लोगों को दूसरों की टांग खींचने में आता है, मैं उन्हीं लोगों से कहना चाहूंगा कि अपने परिवार का सहारा बनकर चार लोगों का भविष्य ठीक करके दिखाएं. किसी दूसरे की मदद करके दिखाएं, तब मैं मानूंगा कि आप अच्छे इंसान हैं.”



