Home Blog शाहजहांपुर में बाप-बेटी की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई ने थाने से...

शाहजहांपुर में बाप-बेटी की गोली मारकर हत्या, छोटे भाई ने थाने से कुछ ही दूरी पर दागी गोलियां, जानें मामला

0

Father and daughter shot dead in Shahjahanpur, younger brother fired bullets at a short distance from the police station, know the matter

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में छोटे भाई ने आपसी झगड़े में बड़े भाई और भतीजी को गोली मार दी। थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर निगोही-बीसलपुर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।

Ro.No - 13672/140

शाहजहांपुर में थाना निगोही क्षेत्र के आदर्शनगर में मंगलवार सुबह छह बजे गुड्डू ने अपने बड़े भाई श्रीपाल(50) और भतीजी सरस्वती(20) की लाइसेंसी बंदूक से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आए दिन श्रीपाल और गड्डू में झगड़ा होता रहता था। दोनों भाइयों ने कोल्हू लगाए हुए हैं। कभी कोल्हू पर आए ग्राहक को लेकर झगड़ा होता तो कभी जमीन को लेकर।

सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और मारपीट होने लगी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने एक-एक पक्ष के व्यक्ति को थाने में ही बैठा लिया। जब घर पहुंचे थे मंगलवार सुबह फिर झगड़ा हो गया। छोटा भाई अपनी बंदूक निकालर ले आया और फायरिंग करने लगा। इस दौरान श्रीपाल के दो गोली और उसकी बेटी के भी एक गोली लग गई। श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई और सरस्वती ने सीएचसी ले जाने से पहले ही तोड़ दिया।

दो बार दी थी थाने में प्राथमिकी

दो बार प्राथमिकी भी पंजीकृत कराई गईं, जिसमें पुलिस ने हर बार शांतिभंग की कार्रवाई करके दोनों को छोड़ दिया। सोमवार शाम दोनों भाइयों के बीच फिर से विवाद हुआ तो श्रीपाल की बेटी खुशबू व बेटा हर्षित थाने गए।बताया कि गुड्डू ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। परिवार के साथ अनहोनी हो सकती है, लेकिन कार्रवाई की बजाय प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने हर्षित को ही थाने में बैठा लिया।

सुबह हुआ झगड़ा, कर दी फायरिंग

मंगलवार सुबह इसको लेकर दोनों भाइयों में फिर से झगड़ा होने लगा तो गुड्डू अपने बेटे सत्यवीर, वीरेश व विशाल के साथ तमंचा व बंदूक लेकर श्रीपाल के घर में घुस गया और फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से घबराई पत्नी, बेटे व तीन बेटियों ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया, लेकिन श्रीपाल व उनकी बेटी सरस्वती आंगन में ही रह गए। आरोपितों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए श्रीपाल के स्वजन व मुहल्ले के लोगों ने शव रखकर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

सीओ सदर वीएस वीर कुमार व प्रभारी निरीक्षक समझाने पहुंचे तो उनसे धक्का मुक्की हुई। एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंच गए हैं। जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here