Home Blog Delhi NCR Rains: गुरुग्राम में बारिश से 3 लोगों की मौत, बारिश...

Delhi NCR Rains: गुरुग्राम में बारिश से 3 लोगों की मौत, बारिश के चलते इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास हादसा

0

Delhi NCR Rains: 3 people died due to rain in Gurugram, accident near IFFCO Chowk Metro Station due to rain

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा कि बारिश (Rain in Gurugram) और आंधी की वजह से पेड़ गिर गया. जिसकी वजह से तीनों बिजली की तार की चपेट में आ गए. करंट से झुलसने की वजह से तीनों की मौत हो गई. गुरुग्राम के इफको चौक मेट्रो स्टेशन (IFFCO Chowk Metro Station) के पास ये हादसा हुआ है.

Ro.No - 13672/140

बारिश के चलते करंट लगने से तीन युवकों की मौत: खबर है कि तीनों देर रात ड्यूटी खत्म कर वापस घर लौट रहे थे. इफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास बारिश और आंधी के चलते अचानक पेड़ गिर गया. जिसके चलते तीनों बिजली की तार की चपेट में आ गए. इस हादसे में तीनों की मौत (Three people died in Gurugram) हो गई. स्थनीय लोगों के मुताबिक बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है.

परिजनों का बिजली विभाग पर आरोप: स्थानीय लोगों के मुताबिक फुटपाथ के किनारे स्ट्रीट लाइट की खुली पड़ी तारें इस हादसे का कारण बनी. बिजली की खुली तार होने के चलते बारिश के बाद सड़क के किनारे भरे पानी में करंट आ गया. जिसकी चपेट में तीनों लोग आ गए. मरने वालों की पहचान दिवेश, जयपाल और वीजा उजमा के नाम से हुई है. परिजनों का आरोप है कि सड़क किनारे खुली तारें पड़ी है. ये बिजली विभाग की लापरवाही को दिखाता है.

उधर, गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी के नाम से जाना जाता है. लेकिन बारिश के बाद यहां पर सड़कें दरिया बन रही हैं. इस शहर में पिछले साल ही एक फ्लैट 100 करोड़ की कीमत में बिका था, लेकिन इस बारिश में उस फ्लैट में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. क्योंकि देर रात हुई बारिश में गोल्फ कोर्स रोड पर गोल्फ लिंक्स में भी पानी भर गया.

गोल्फ लिंक्स इस शहर का सबसे VIP इलाका है और यहां प्रदेश और देश के बड़े नेताओं, आईएएस अधिकारियों के अलावा बड़े बिल्डरों के घर के साथ साथ बड़े-बड़े रईसों के घर है. शहर के इस इलाके के साथ-साथ सुशांत लोक, ओल्ड दिल्ली रोड, दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे और डीएलएफ फेस एक के साथ साथ पुराने गुरुग्राम में भारी जल भराव देखने को मिला. यही वजह रही कि गुरुवार को कई स्कूलों ने छुट्टी कर दी है और ऑनलाइन क्लास के आदेश जारी कर दिए. भारी बारिश की वजह से बीती रात को लोगों को एक किलोमीटर का सफर तय करने में 3 से 4 घंटे का समय लगा और एक तरह से लोग गाड़ियों में कैद दिखाई दिए. अब शहर के लोगो को चिंता सता रही ही की अगर आज भी बारिश हुई तो हालात कैसे रहेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here