Home छत्तीसगढ़ हरेली उत्सव मे पर्यावरण संरक्षण हुआ गुंजायमान, ईतवारी राम यादव विद्यालय मे...

हरेली उत्सव मे पर्यावरण संरक्षण हुआ गुंजायमान, ईतवारी राम यादव विद्यालय मे पौधारोपण अभियान

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सरयू साहित्य परिषद,पत्रकार गण एवं ग्रीन आर्मी का संयुक्त तत्वावधान

 

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- हरियाली को समर्पित छत्तीसगढ के प्रथम लोक पर्व हरेली त्यौहार की धूम भाटापारा मे जबर्दस्त नजर आयी,विभिन्न संस्थाओं द्वारा पर्व विविध आयामों के जरिए मनाया गया,इसी कड़ी मे रचनात्मक कार्यों मे सतत अग्रणी सरयू साहित्य परिषद , पत्रकार गण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्था ग्रीन आर्मी के संयुक्त तत्वावधान मे हरियाली उत्सव मनाये जाने की झलक भाटापारा मे नजर आयी।

___________________________

विद्यालय मे हुआ पौधारोपण आयोजन

___________________________

चूंकि हरेली पर्व हरियाली की भावना की अभिव्यक्ति का पर्व है इसलिए संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित हरेली उत्सव मे पौधारोपण की संकल्पना की गयी,तथा परिषद के सदस्यों,पत्रकार गणों एवं ग्रीन आर्मी संस्था के सदस्यों की सम्मलित भागीदारी से स्थानीय शासकीय ईतवारी राम यादव विद्यालय मे पौधारोपण कर हरेली उत्सव मनाया गया।

___________________________

विविध पौधों का हुआ रोपण

___________________________

नगर का ऐतिहासिक विद्यालय इतवारी राम विद्यालय जो पहले शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाता था,1930मे स्थापित यह विद्यालय भाटापारा के अधिकतर जनों के शैक्षणिक जीवन के सरोकार का अहम स्थल है,इसलिए इस स्थल पर पंहुचते ही लोगों की शैक्षणिक जीवन की याद अनायास ताजा हो जाती है,जिसकी झलक पौधारोपण के लिए पंहुचे विभिन्न प्रकल्प के जनमानस मे स्पष्ट रुप से परिलक्षित हुई, उपस्थित जनों द्वारा विद्यालय प्रांगण मे विविध पौधों का रोपण किया गया तथा शैक्षणिक जीवन से जुड़े विभिन्न बानगी एवं विद्यालय से जुड़े अपने ऐहसास भी उनके द्वारा व्यक्त किया गया।

___________________________

भावुकतामय उदबोधन की कड़ी

___________________________

पौधारोपण के तहत विभिन्न पौधों के रोपण के साथ ही लोगों की विद्यालय से जुड़ी भावना भी अभिव्यक्त हो रही थी,जो उदबोधन की कड़ी मे भी अभिव्यक्त होती हुई नजर आयी,संस्था प्रमुख दिनेश शर्मा,सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,ग्रीन आर्मी महिला विंग प्रमुख डाॅ सीमा अवस्थी,पत्रकार शंकर लाल सोनी द्वारा विद्यालय से जुड़े अनुभवों की अभिव्यक्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं पौधारोपण की आवश्यकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया,आयोजन मे श्याम पुरोहित, मुकेश शर्मा,ललित तिवाड़ी, इन्द्राणी साहू,सरिता रानी शर्मा,मुस्कान शर्मा,दुर्गा साहू,राजकुमार यदु,शीतल यादव,आकाश मिश्रा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here