मस्तुरी। मस्तुरीविधानसभा क्षेत्र के चिल्हाटी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलीप लहरिया के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में आप लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस की जीत होगी और राज्य की सत्ता में दोबारा आती है तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे तथा महिला समूह के सभी कर्ज का माफी करेंगे

कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले किसानों से इसी तरह का वादा किया था। माना जाता है कि इससे पार्टी को भारी जीत मिली थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 15 साल के बाद राज्य की सत्ता से बेदखल कर दिया था।
मुख्यमंत्री बघेल ने पहले कहा था कि उसने 2018 का वादा पूरा किया और राज्य के 18.82 लाख किसानों के 9,270 करोड़ रुपये के कृषि ऋण को माफ कर दिए हैं।आप लोग आशीर्वाद रूपी वोट देकर दिलीप लहरिया को प्रसन्न मतों से जीत मैं आप लोगों से वादा करता हूं की किसने की कर्ज माफी, महिला समूह की कर्ज माफी हमारे बच्चों की पढ़ाई फ्री के साथ अन्य वादों के साथ लोगों से अपील किया कि आप लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए दिलीप लहरिया को प्रचंड मतों से विजई बनाएं तथा अन्य अपने घोषणा पत्र के अनुसार लोगो को संबोधित किए।
आज के कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया बैजनाथ चंद्राकर , शकुंतला साहू ,प्रमोद नायक, कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, राजेंद्र धीवर,संतोष दुबे ,नागेंद्र राय, राजकुमार अंचल, अरविंद लहरिया चित्रकांत श्रीवास, कौशल पांडेय,शंकर यादव, रघुराज पांडे,मनोहर कुर्रे, शशि पाटले, चंद्र प्रकाश कुर्रे, विजय नामदेव, दामोदर कांत,देवेंद्र कृष्णन, ऋतुराज भार्गव, भोला साहू, सुरेश कुर्रे, तथा भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता और साथ ही हजारों हजारों की संख्या में ग्रामीण माताएं बहने एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
कांग्रेस में शामिल हुवे बीजेपी तथा अन्य पार्टी के कार्यकर्ता।भूपेश बघेल के कार्यक्रम में अनेक लोग अन्य पार्टी के लोग शामिल हुए जिसमे प्रमुख रूप से ललित यादव,सूरज ठाकुर,रामगोपाल साहू,लक्ष्मी साहू, यवत राम पटेल,राम सिंह पटेल, बीएसपी नेता, हरि परिहार,संतोष बंजारे,बद्री कवर, जोगी कांग्रेस के नेता तथा पचपेड़ी के पुर्व सरपंच चंद्र प्रकाश कुर्रे, चिल्हाटी के राम नारायण यादव जेठालाल यादव बीरबल यादव मन्नू यादव सहित अन्य लोग शामिल हुए।



