Home Blog विधायक इन्द्र साव ने नगरवासियों को दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

विधायक इन्द्र साव ने नगरवासियों को दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

0

MLA Indra Saav wished the citizens of the city on the occasion of Vijayadashami festival

सौरभ बरवाड़@भाटापारा::- क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव ने रावणभाठा स्थित दशहरा मैदान के मुख्यमंच से नगर वासियों और क्षेत्रवासियो को विजयादशमी पर्व की बधाई दी। वही उन्होंने रामलीला के कलाकारों के लिए मंचीय व्यवस्था छोटी दिखने पर मंच को बड़ा करने और अगले वर्ष इसी मैदान पर सार्वजनिक रूप से गरबा कराए जाने की घोषणा की, जिसकी करतल ध्वनि से दशहरा मैदान पर उपस्थित लोगो ने स्वागत किया।

Ro.No - 13672/140

विधायक इंद्र साव ने रावण भाटा स्थित दशहरा मैदान पर रामलीला के कलाकारों द्वारा राम रावण युद्ध की लीला देखने और भगवान श्री राम के अग्निबाण से रावण के वीरगति को प्राप्त होने पर उपस्थित लोगो के द्वारा मनाई जा रही खुशियों में शामिल हुए तथा विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए अहंकार पर विन्रमता की विजय,अधर्म पर धर्म की विजय,असत्य पर सत्य की विजय,बुराई पर अच्छाई की विजय,पाप पर पुण्य की विजय,अत्याचार पर सदाचार की विजय,क्रोध पर दया, क्षमा की विजय और अज्ञान के अंधकार पर ज्ञान के प्रकाश का विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व की नगर वासियों को बधाई और शुभकामना दी।

विधायक इंद्र साव ने श्री आदर्श रामलीला के 105 वर्ष तक इस आयोजन को जीवंत रखने के रामलीला के पात्रों सहित समिति के संरक्षक मंडलों को भी बधाई दी और कहा कि आज इस विजयादशमी के पर्व से हमे सिख मिलती है की कभी भी किसी भी प्रकार का घमंड नहीं करना चाहिए और ना ही अभिमानी होना चाहिए।भगवान श्री राम ने एक अभिमानी का घमंड तोड़ा। विधायक श्री साव ने क्षेत्र की जनता सहित यहां पर उपस्थित समस्त लोगो को असत्य पर सत्य की विजय,बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी की बधाई देते हुए उनकी मंगल कामना की। इस दौरान विधायक इंद्र साव ने दशहरा मैदान के मुख्य मंच को बड़ा करने की घोषणा की तथा इस मैदान पर अगले वर्ष गरबा आयोजित करने की घोषणा की। वही उन्होंने रामलीला के संरक्षक मंडलों से आज एक दिन की लीला का मंचन इसी मंच से करने की बात कही। विधायक की घोषणा से लोगो ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here