Home Blog भाजपा सरकार में भारत के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वैभव की पुनर्स्थापना हो...

भाजपा सरकार में भारत के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वैभव की पुनर्स्थापना हो रही है- शिवरतन शर्मा

0

India’s cultural and spiritual glory is being restored under the BJP government – Shivratan Sharma

श्री राम के पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते है-शिवरतन शर्मा*

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- प्रभु राम का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श हैं. उनके पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते है.
भारत रामराज की तरफ बढ़ गया है.डबल इंजन की भाजपा सरकार में भारत के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक वैभव की पुनर्स्थापना हो रही है।

उक्त बातें शुक्रवार को भाटापारा में आयोजित त्रि-दिवसीय ‘राष्ट्रीय रामायण मेला’ उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कही..

शिवरतन शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार राम, जिन्हें श्रीराम या भगवान राम भी कहा जाता है, हिंदू धर्म के महानतम और आदर्श पुरुषों में से एक माना जाता है। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। श्री राम का जीवन हमें सिखाता है कि कैसे कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और धर्म का पालन करना चाहिए। उनका चरित्र हमें सच्चाई, ईमानदारी और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि त्रेता में अवतरित भगवान राम का जीवन मूल्य आज के समय की आवश्यकता है। भगवान राम का आदर्श भारत के सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करता है। बगैर किसी सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विषमताओं के प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण करना ही भगवान राम के जीवन का संदेश है।
शिवरतन शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान में एकल परिवार में पलने वाले बच्चों में रिश्तों की महत्ता, सामाजिक मर्यादा एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। हमारी सनातन आस्था को समेटे इस मेले के आयोजन से जुड़े समस्त आयोजकों का आभार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here