Home Blog कलेक्टर ने आदेश जारी कर 2 अपराधियों को किया जिला बदर

कलेक्टर ने आदेश जारी कर 2 अपराधियों को किया जिला बदर

0

The collector issued an order and expelled 2 criminals from the district

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-  कलेक्टर दीपक सोनी ने पुलिस प्रशासन से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किया है। जिला बदर होने वालों में गुलशन वर्मा पिता सोनाराम वर्मा थाना कसडोल अंतर्गत ग्राम खर्री एवं चिंताराम पटेल पिता तेरस राम पटेल थाना राजादेवरी अंतर्गत ग्राम चांदन शामिल है। उक्त कार्रवाई छत्तीसगढ़ सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3,5 ख के तहत किया गया है। जिसमें 1 वर्ष के कालावधि के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा एवं उसके सीमावर्ती जिले बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, महासमुंद, मंुगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ति, बेमेतरा एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से आदेश पारित होने 24 घंटे के भीतर हटने एवं बाहर चले जाने के आदेश दिए है।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here