Pushpa’ fame actor Jagdish arrested, accused of inciting woman to commit suicide
साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजागुट्टा पुलिस ने एक्टर जगदीश प्रताप बंदरी को गिरफ्तार कर लिया है. जगदीश सुपरहिट पैन-इंडिया फिल्म पुष्पा द राइज़ में अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव की भूमिका नजर आए थे. एक्टर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.

30 साल के एक्टर अपनी एक जूनियर आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे. महिला ने 29 नवंबर को सुसाइड कर ली थी. वहीं महिला के परिवार ने इसके लिए जगदीश को जिम्मेदार ठहराया है. शिकायत और जांच के बाद बुधवार को एक्टर को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था. मृतका ने कुछ शॉर्ट फिल्मों में काम किया था.
जगदीश पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
महिला ने 29 नवंबर को सुसाइड की थी. पुलिस जांच के दौरान, पंजागुट्टा पुलिस को पता चला कि जगदीश ने मृत महिला की वीडियो क्लिप बनाई थी, जबकि वह 27 नवंबर को किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी. जगदीश ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल किया और उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करने की धमकी दी, जिसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. महिला की मौत के बाद से ही जगदीश कथित तौर पर फरार बताया जा रहा था और पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है.
सबूत जुटाने में लगी पुलिस
महिला की मौत के बाद से ही जगदीश फरार था, लेकिन काफी कोशिश के बाद पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने एक्टर को रिमांड पर भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. फिल्मों की बात करें तो जगदीश को आखिरी बार माइथ्री मूवी मेकर्स के छोटे बजट के ड्रामा, सत्थी गनी रेंदु येकारलु में देखा गया था.
यह था पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, महिला ने 29 नवंबर को आत्महत्या (Suicide) की थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जगदीश ने मृतका की वीडियो बनाई थी। एक्टर जगदीश ने कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल किया था और कुछ पर्सनल पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।
https://twitter.com/scrollandplay/status/1732424465198518408?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1732424465198518408%7Ctwgr%5E10c8bd73a78f55ba94faff0dd819fb20c36cb721%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhimachalabhiabhi.com%2Fpushpa-fame-actor-jagdish-arrested-case-of-suicide%2F



