Home Blog शराब तस्करी पर पुलिस कार्रवाई: तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से देशी, अंग्रेजी शराब...

शराब तस्करी पर पुलिस कार्रवाई: तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से देशी, अंग्रेजी शराब जब्त

0

 

रायगढ़* । जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कल शाम पुसौर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिखली मेन रोड पर घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से काफी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।
थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे को 25 मार्च की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में शराब भरकर तस्करी के लिए ग्राम तेतला की ओर से पैदल चिखली की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चिखली मेन रोड पर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र बैरागी (36) पिता लक्ष्मण बैरागी, निवासी मदन महल थाना गढ़ा, जिला जबलपुर (म.प्र.), हाल ग्राम चिखली बताया।
पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली, जिसमें कुल 40 पाव अवैध शराब पाई गई। इसमें 30 पाव देशी प्लेन शराब और 10 पाव स्पेशल गोवा व्हिस्की शामिल थी, जिसकी कुल मात्रा 7.200 लीटर और अनुमानित कीमत 3900 रुपये आंकी गई है । आरोपी से जब शराब के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने इसे अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक योगेश उपाध्याय और आरक्षक कीर्तिन यादव की अहम भूमिका रही।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here