Home Blog ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिंरगा यात्रा:उमड़ा जनसैलाब

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिंरगा यात्रा:उमड़ा जनसैलाब

0

Tiranga Yatra started on the success of Operation Sindoor: Crowd gathered

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य, बलिदान और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद भाटापारा द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से सेना द्वारा संपन्न “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को समर्पित रहा, जिसने सम्पूर्ण राष्ट्र को गौरवान्वित किया है।

Ro.No - 13672/140

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। यात्रा नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक तक पूरे उल्लास एवं गौरव के साथ सम्पन्न हुई। राष्ट्रभक्ति के नारों, लहराते तिरंगों और नागरिकों के जोशीले उत्साह ने सम्पूर्ण वातावरण को देशप्रेम से अभिभूत कर दिया।

इस अवसर पर नगर के पूर्व सैनिक, पार्षदगण, अधिकारीगण, समाजसेवी, महिला मंडल, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

यात्रा का प्रमुख उद्देश्य देश के रक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना, युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना तथा सामाजिक एकता, अखंडता और सजग नागरिकता को प्रोत्साहित करना रहा। यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थितजनों ने एक स्वर में भारतीय सेना को नमन करते हुए तिरंगे को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वर्जन अश्वनी शर्मा – भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और बलिदान ने हमें यह आज़ादी और सुरक्षा का वातावरण प्रदान किया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी सफलताएँ हम सभी को गर्व से भर देती हैं। यह तिरंगा यात्रा हमारे उन वीर जवानों के प्रति आभार और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है।

यह आयोजन न केवल नगर भाटापारा में देशभक्ति की भावना को पुनर्जीवित करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here