Financial assistance of Rs 12 lakh to disaster affected families
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 17 मई 2025/ प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रूपये के मान से 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 16 मई 2025 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
Ro.No - 13672/140


जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों मे विरेन्द्र पिता अमारु राम निवासी ग्राम खपराडीह ,तहसील भाटापारा,रामला बाई पटेल पति स्व चैतराम पटेल, निवासी ग्राम बलौदा, तहसील टुण्डरा,शशि साहु पति श्यामलाल साहु,निवासी ग्राम लाहौद,तहसील लवन शामिल हैं। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ितों के बैंक खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।



