Good governance festival 2025, solution camps at 4 places in rural areas
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,18मई 2025/सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत 19मई 2025 को जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 4 स्थानों पर लोक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समाधान शिविर प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आयोजित होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19मई 2025 को विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरी,विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर, विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्दाक़छार, विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़ान में समाधान शिविर आयोजित होंगे।समाधान शिविर में सभी विभाग के विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो आवेदन के निराकरण सहित योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शासन के सुशासन अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।



