Like every year, this year too a grand Rath Yatra was organized in Birsingha Gram Panchayat under the leadership of Sarpanch Sangh President Shiv Bhagat
रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूँगा
लैलूँगा, लैलूंगा ब्लाक के बरसिंघा ग्राम पंचायत में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी हर्सोउल्लास के साथ रथ मेला का आयोजन किया गया सर्वप्रथम भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा जी का विधिवत पुरोहित द्वारा पूजा अर्चना करने के उपरांत को रथ पर आरुण कराया उसके उपरांत गांव के प्रमुख मार्गो से रथ को घूमाकर नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौराहे पर दर्शन के लिये रोक दिया गया भगवान के रथ के समक्ष स्थानीय युवाओ के द्वारा लोक नृत्य किया गया और दुकानदारों के दुकानों ने मेले की भव्यता को बढ़ा दिया महिलाएं भी इस धार्मिक आयोजन में बढ़कर की हिस्सा ली उन्होंने भी भगवान जगन्नाथ का पूजन अर्चन कर अपने जरूरत की सामानों को खरीदा और साथ ही साथ पानी पुरी चना चाट या अन्य प्रकार की मिठाइयों का आनंद लिया यह मेला वहां के बच्चों के लिए भी खिलौने की नई दुनिया लेकर आया था बच्चे भी खूब मस्ती से झूम गए और अपने मनपसंद खिलौने खरीद कर अत्यधिक आनंदित हुए इस प्रकार बड़ी भव्यता के साथ रथ मेले का आयोजन समाप्त हुआ गांव के सरपंच पूरे अपने ग्राम वासियों को रथ की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया




