Celebi: Setback for Turkey’s aviation company Celebi; Delhi High Court rejects Turkey’s Celebi company’s petition, this is the whole matter
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को तुर्किये स्थित कंपनी सेलेबी द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। विमानन निगरानी संस्था बीसीएएस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द की थी। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने 23 मई को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।

15 मई को रद्द की गई थी सुरक्षा मंजूरी
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने 15 मई को सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। इससे कुछ दिन पहले तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया था और पड़ोसी देश में आतंकवादी शिविरों पर भारत के हमलों की निंदा की थी।
क्या काम करती है सेलेबी एविएशन?
‘सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग और कार्गो टर्मिनल कार्यों की देखरेख करते हैं।
इससे पहले 19 मई को केंद्र ने कहा था कि मंजूरी रद्द करने का फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में लिया गया था, क्योंकि कुछ इनपुट के अनुसार याचिकाकर्ता कंपनियों की सेवाएं जारी रखना वर्तमान परिदृश्य में खतरनाक होगा। सेलेबी 5 वर्षों से अधिक समय से भारतीय विमानन क्षेत्र में काम कर रही है और 10,000 से अधिक लोग उसके पास नौकरी करते हैं। वह नौ हवाई अड्डों पर अपनी सेवाएं प्रदान करती है।
बीसीएएस ने क्या कहा था?
बीसीएएस ने अपने आदेश में कहा था, ‘… सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संबंध में सुरक्षा मंजूरी राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है।’ तुर्किये की सेलेबी का हिस्सा कंपनी को सुरक्षा मंजूरी नवंबर 2022 में दी गई थी।
बीसीएएस ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि देश के सुरक्षा खतरे की अभूतपूर्व स्थिति को देखते हुए बिना चेतावनी दिए सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद की गई।



