Home छत्तीसगढ़ शिविर में पोलिंग बूथों को व्यवस्थित करने की हुई मांग

शिविर में पोलिंग बूथों को व्यवस्थित करने की हुई मांग

0

पुसौर
पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढउमरिया के पोलिंग बुथ में वोटरों की संख्या बराबर बराबर न होने से आ रही परेषानी को लेकर यहां के जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा षिविर में उक्ताषय का एक आवेदन प्रस्तुत किया है। जानकारी अनुसार उक्त ग्राम में विधान सभा एवं लोक सभा चुनाव में 4-4 मतदान केन्द्र तथा पंचायत चुनाव में 5 मतदान केन्द्र बनाया जाता है। उक्त केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या किसी में कम तो किसी में अधिक है ऐसे स्थिति में अधिक वोटरों वाले मतदान केन्द्रों में लंबी लाईन लग जाती है और उन्हें 2 से 4 घंटा तक इंतजार करना पडता है। इसमें पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों की मांग है कि विधान सभा एवं लोक सभा चुनाव में 5 मतदान केन्द्र किया जाकर सभी में यथा संभव बराबर बराबर वोटरों की संख्या रखी जाय वहीं पंचायत चुनाव अति संवेदनषील होने के कारण 10 मतदान केन्द्र की स्वीकृति दिया जाय ताकि मतदाताओं को वोट डालने में किसी भी प्रकार की परेषानी न हो।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here