Home Blog महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब AI से अपने हाथों में लगवाएं मेहंदी

महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब AI से अपने हाथों में लगवाएं मेहंदी

0

सावन का महीना हो और मेहंदी की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? लेकिन, अगर इस बार आप मेहंदी लगवाना भूल गए हैं या समय नहीं मिल पाया है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। आपकी यह ख्वाहिश अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पूरी करेगा।

जी हां, अब इंस्टाग्राम पर Meta AI की मदद से आप अपने हाथों पर डिजिटल मेहंदी के खूबसूरत डिज़ाइन देख सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट और चिपचिपाहट के। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बड़े शौक से आजमा भी रहे हैं।

Ro.No - 13672/140

 

कौन सा AI मेहंदी लगा रहा है?

 

AI से मेहंदी लगाने के लिए आपको किसी चैटबॉट पर लंबा-चौड़ा कमांड देने की ज़रूरत नहीं है। ChatGPT, Gemini या Grok जैसे प्लेटफ़ॉर्म से भी यह हो सकता है, लेकिन इंस्टाग्राम पर Meta AI से यह काम सबसे आसान और मजेदार हो गया है।


 

Instagram पर ऐसे लगवाएं मेहंदी डिज़ाइन, स्टेप बाय स्टेप गाइड:

 

  • अपने हाथों पर AI से मेहंदी डिज़ाइन बनवाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी स्टोरी डालने वाले ऑप्शन (आपकी DP के ऊपर + का आइकन) पर टैप करें।
  • अब अपने हाथ की एक साफ फोटो क्लिक करें या फिर गैलरी से पहले से ली गई कोई फोटो चुन लें।
  • फोटो चुनने के बाद ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स (…) पर क्लिक करें और “Restyle” का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • अब Meta AI एक्टिवेट हो जाएगा। इसमें बस आपको एक छोटा सा टेक्स्ट लिखना है – “मेंहदी लगा दो”
  • बस फिर क्या, आपके हाथों पर डिजिटल मेहंदी के डिज़ाइन खुद ब खुद उभर आएंगे।

 

हर बार मिलेगा नया डिज़ाइन, बस एक टैप में

 

अगर आपको पहली बार में जो डिज़ाइन मिला वह पसंद नहीं आया, तो चिंता की कोई बात नहीं। फोटो के पास ही एक “Regenerate” बटन होगा, जिस पर टैप करने से बार-बार नए मेहंदी डिज़ाइन्स दिखेंगे, वो भी बिना नया टेक्स्ट टाइप किए।

यही वजह है कि बाकी AI टूल्स के मुकाबले इंस्टाग्राम का Meta AI इस काम के लिए ज़्यादा आसान और मजेदार है। तो इस सावन, डिजिटल मेहंदी के साथ अपने हाथों को सजाएं और इस नए ट्रेंड का आनंद लें!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here