Home छत्तीसगढ़ किशोर राठौर बने व्यापारी संघ मस्तुरी के अध्यक्ष

किशोर राठौर बने व्यापारी संघ मस्तुरी के अध्यक्ष

0

 

मस्तुरी। व्यापारी संघ मस्तुरी की बैठक में सर्वसम्मति से किशोर राठौर को नवनियुक्त अध्यक्ष चुना गया। बैठक में सभी मस्तुरी व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्तिथि में बैठक संपन्न हुआ जिसमें सभी मस्तुरी व्यापारीयों की सहमति से मस्तुरी व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक मे पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्णेजक, बसंत गुप्ता, सुधीर देशमुख, दिनेश सोनी, दिलीप यादव,टेकराम यादव, भीष्म तिवारी,किशोर तिवारी, मिथलेश गुप्ता,अटल शर्मा, कन्हैया यादव, संतोष सोनी, सन्नी जैस्वानी,महेश श्रीवास्तव, गोपाल साहू,सहित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष राठौर ने कहा सभी व्यापारीयों को धन्यवाद देता हुँ जो आप लोगों ने इस काबिल समझ इतना बड़ा दायित्व दिया है जिसे हर संभव व्यापारीयों के प्रति पूरी निष्ठा पूर्वक व्यापारी बँधुओ के समस्याओं को ध्यान रखते हुए सभी व्यापारीयों के साथ मिल जुल कर कार्य का निर्वहन करूँगा।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here