Bhatapara: Inspection by Municipal Chairman
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने आज नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी रामलीला आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया, जिसमें मंच, प्रकाश, ध्वनि, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन जैसी सभी महत्वपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया गया।
अध्यक्ष श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से चर्चा करते हुए सुनिश्चित किया कि किसी भी प्रकार की समस्या या कमी का त्वरित और प्रभावशाली समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रामलीला हमारे गौरवशाली धर्म, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। इसे भव्य एवं सुरक्षित रूप से आयोजित करना हमारा कर्तव्य है, ताकि हर श्रद्धालु और नगरवासी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ इस दिव्य आयोजन का आनंद ले सके।
साथ मे नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया सभापति मनीष मिश्रा पार्षद सतीश साहू भुवन सिंह ठाकुर ठाकुर राम साहू ,गोपी ध्रुव आयोजन समिति से संदीप मोनू मल देवनारायण शर्मा बजरंग लाल चौरसिया जी,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफर खान इंजीनियर कमलेश साहू पूर्णेन्दु त्रिवेदी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।



