Home Blog  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

0

Labour health check-up camp organized under Chhattisgarh Silver Festival

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुए 25 वर्ष हो गए हैं। इसी क्रम में पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के तहत जिला प्रशासन सहित सभी विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में श्रम विभाग रायगढ़ के द्वारा वृहद श्रमिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर जीववर्धन चौहान और विशिष्ट अतिथि के तौर पर जनपद पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष सुजाता चौहान शामिल हुए। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। तत्पश्चात श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी श्रमिकों को चेक वितरित किया गया। श्रम विभाग रायगढ़ के श्रमायुक्त घनश्याम पाणिग्रही द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों श्रमिक एक ही छत के नीचे अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए एकत्रित हुए । इस अवसर पर श्रमायुक्त ने जिले के श्रमिक वर्ग को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की । उन्होंने बताया कि नए श्रमिकों का पंजीयन भी करवाया जा रहा है और पुराने पंजीयनों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है । मुख्य अतिथि रायगढ़ महापौर जीववर्धन चौहान ने भी श्रमिकों से शासकीय सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की । उन्होंने श्रमिकों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया और फिट रहेंगे तो हिट रहेंगे का मंत्र दिया ।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here