Home छत्तीसगढ़ सातवें दिवस में हुआ लंका दहन, पूर्व वर्षो में 15 वर्षो तक...

सातवें दिवस में हुआ लंका दहन, पूर्व वर्षो में 15 वर्षो तक राम का अभिनय करने वाले संजय जोशी व परिवार ने कलाकारों को दिया सम्मान भेंट

0

On the seventh day, Lanka was burnt. Sanjay Joshi, who played Ram for 15 years in the past, and his family presented the artists with a tribute.

■ आरती में शामिल हुये विभिन्न धार्मिक संस्था

Ro.No - 13759/82

सौरभ बरवाड़/भाटापारा:- आज आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के 106 वर्ष के सातवें दिन सम्पाति संवाद, लंका दहन की लीला मंच से दिखाई गई । शानदार फायर मशीन के उपयोग कर बनाया गया लंका जलने के दृश्य । भगवान श्रीराम जी की मंगलमय आरती में नगर के धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरती एवं पूजा अर्चना की। जिसमें यज्ञ आयोजन समिति, जय भोले कांवरिया संघ, पंचमुखी हनुमान सुंदरकांड समिति, संगीतमय सुंदरकांड समिति, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के प्रतिनिधि मौजूद रहे। रविंद्र शर्मा यज्ञ आयोजन समिति ने अपने संबोधन में 106 वर्ष तक लगातार चलने वाले आयोजन को अद्भुत बताया एवं सहयोग के लिए सहर्ष तैयार रहने की बात कही जय भोले कांवरिया संघ की तरफ से श्री रवि गुप्ता ने कहा बाल कलाकारों के द्वारा लंबे-लंबे संवादों का बिना रुके बोलना यह अद्भुत लगता है राजेश उपाध्याय ने कहा कि रामलीला मंडली लगातार विकास की राह में चले और आने वाली पीढ़ी को एक अच्छी परंपरा दे। रामलीला संरक्षक अनिल चांडक ने कहा कि आने वाले 2 वर्षों पश्चात इस रामलीला का 108 वां वर्ष होगा जिसका अर्थ एक माला के 108 मनके पूर्ण हो जाएगी। उन्होंने नागरिक जनों से भी संस्था से लगातार सहयोग करने की बात कही पंडित प्रकाश शर्मा ने रामलीला के अपने पुराने दिनों को याद करते वर्तमान में बहुत अच्छे ढंग से मंचन करने के लिए आयोजक समिति और कलाकारों को बधाई दी ।आरती में प्रमुख रूप से ब्रजकिशोर अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, पंकज साहू, पुरुषोत्तम श्रीवास, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पंचू भैया उपस्थित रहे । बाद में श्री संजय जोशी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रकाश इंडस्ट्रीज ने कलाकारों को उनकी अभिनय क्षमता के लिए उपहार भेंट किया। सभी कलाकारों को उपहार भेंट करते हुए संजय जोशी ने कहा यह मंडली पूरी तरीके से टीम भावना में काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी, मेरे सहयोग को गिलहरी के छोटे से सहयोग के रूप में देखा जाए इस कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना जोशी, राजेश अग्रवाल, अलका अग्रवाल, देवतोष दत्त, सीमा दत्त, तृप्ति कोशरिया, रामनारायण तिवारी, आदित्य विक्रम जोशी जैसे स्कूल के प्राचार्य, बैंक मैनेजर, उद्योग जगत के लोग उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here