Home छत्तीसगढ़ आठवें दिवस पर विभीषण शरणागति, सेतबन्ध रामेश्वरम, अंगद रावण संवाद, आरती में...

आठवें दिवस पर विभीषण शरणागति, सेतबन्ध रामेश्वरम, अंगद रावण संवाद, आरती में विभिन्न समाज हुए शामिल

0

 

 

Ro.No - 13672/140

■वर्मा, साहू ,मानिकपुरी, जायसवाल, रजक, केशरवानी एवँ देवांगन समाज ने की आरती

 

■अंगद के पांव जमाना और सवांद अदायगी ने खूब बटोरी तालिया

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा :- आदर्श राम नाटक मंडली भाटापारा के 106 वर्ष के रामलीला मंचन में आठवें दिवस पर विभीषण शरणागति, सेतुबन्ध रामेश्वरम, अंगद रावण संवाद की जानदार लीला दिखाई गई । जिसमें रावण के द्वारा चरण प्रहार कर विभीषण को अपने राज्य से निकलने के बाद विभीषण ने भगवान की शरण में स्थान लिया, वहीं सेतबन्ध रामेश्वरम के माध्यम से रामेश्वर लिंग स्थापना का महत्व भगवान राम ने बताया और अंगद रावण संवाद की जबरदस्त लीला ने खूब तालियां बटोरी। आठवें दिन भगवान की आरती में मनवा कुर्मि क्षत्रिय समाज, साहू समाज मानिकपुरी समाज, जायसवाल समाज, वैष्णव समाज, रजक समाज, केशरवानी समाज एवं देवांगन समाज के पदाधिकारीगण एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वर्मा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष कश्यप जी ने अपने संबोधन में रामलीला के कलाकारों के अभिनय कला को सराहा, संपूर्ण रामलीला को डिजिटल एवं हार्ड कॉपी में रखने की व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि प्रभु राम के चरित्र को अध्ययन करें एवं उसे आत्मसात करने का प्रयास करें। मानिकपुरी समाज के प्रतिनिधि महाबल बघेल ने आज के युवाओं से कहा कि प्रभु राम के द्वारा सम्मान अपने माता-पिता भाई गुरुजनों एवं प्रजा के प्रति कर्तव्य निभाने की सजकता को इस रामलीला के माध्यम से देखने और समझने और इसका पालन करने का प्रयास करें। वैष्णव समाज के प्रतिनिधि अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की जन्मस्थली है इसलिए रामलीला और भगवान राम का महत्व और बढ़ जाता है । साहू समाज के प्रतिनिधि श्रीमती सरस्वती साहू ने कहा कि रामलीला का मंचन को देखने के पश्चात युवाओं में निश्चित रूप से बदलाव होगा और उन्हें धर्म संस्कृति के बारे में पता चलेगा, जिससे समाज का विकास होगा। जनक राम देवांगन, तिलक साहू एवं मोहन केशरवानी ने भी अपना संबोधन दिया। आरती में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में दीपक टिकरिहा, हरिराम जी, खेमलाल देवांगन, प्रदीप केशरवानी, प्रवीण केशरवानी, राजेंद्र मानिकपुरी, नंदकिशोर वैष्णव, नरेंद्र वैष्णव, उपस्थित रहे। देवांगन समाज की तरफ से आदर्श राम है नाटक मंडली को राम दरबार के छायाचित्र को भेंट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here