Home Blog नौंवे दिवस पर लक्ष्मण शक्ति , कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध की दिखाई...

नौंवे दिवस पर लक्ष्मण शक्ति , कुम्भकर्ण वध, मेघनाद वध की दिखाई गई लीला, दर्शको की रही भीड़

0

On the ninth day, the drama of Laxman Shakti, Kumbhakarna Vadh, Meghnad Vadh was shown, there was a crowd of spectators.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा :- आदर्श रामलीला नाटक मंडली के नौंवे दिवस पर रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, की शानदार लीला दिखाई दी। दर्शकों की भीड़ उमड़ी लीला देखने । लक्ष्मण शक्ति एवं कुंभकरण-लक्ष्मण युद्ध में शानदार ग्राफिक्स के माध्यम से दर्शाया गया दृश्य। हनुमान के रूप में नजर आए लव शर्मा, मेघनाथ की भूमिका निभाई जगदीश वैष्णव ने, वही कुंभकरण की भूमिका अभी अग्रवाल ने निभाई, रावण के रूप में नजर आए श्याम माल एवं सभी कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन कर शानदार रामलीला की प्रस्तुति दी, 106 वे वर्ष की शानदार लीला के बचे मात्र तीन दिन, जिसमे रावण वध की लीला के साथ पूरे दिनों के रामलीलाओं का मंचन संछिप्त में दशहरा मैदान रावण भाठा में दिखाया जाएगा शाम 4 बजे से 2 अक्टूबर को । आदर्श रामलीला नाटक मंडली के 106 वर्ष के नौंवे दिवस मंचन में भगवान की आरती में सिंधी समाज, सदर बाजार व्यापारी संघ ने पूजा अर्चना की । इन्दर थारानी, राकेश ईदवानी, अखिलेश जिंदाणि ने संबोधन में रामलीला के बाल कलाकारों की सराहना की, एवं पालको को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं रामलीला को भाटापारा का धार्मिक गौरव बताया, एवम अपने बचपन के दिनों की रामलीला को याद किया । आज के आरती कार्यक्रम में संरक्षक अनिल चांडक, सत्यनारायण जोशी, संतोष अग्रवाल, सिंधी समाज के राजेश छाबड़िया, सुदामा मंधान, अमर छाबड़िया, वेद प्रकाश थाराणी, महेश मंधान, सदर बाजार व्यापारिक संघ से तेज प्रकाश जैन, प्रदीप टाटिया, पंकज गुप्ता, गज्जू जाधव, शिवकुमार दम्मानी, वल्लभ लाहोटी, अमित जैन, भूपेंद्र सोनी एवँ सीताराम जी पटाक उपस्थित थे। सदर बाजार व्यापारी संघ के द्वारा आदर्श रामलीला नाटक मंडली के मंच पर काम करने वालो कलाकारों को सम्मानित करते हुए उपहार प्रदान किया ।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here