Home Blog हॉस्पिटल की नर्स की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिली खून से...

हॉस्पिटल की नर्स की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिली खून से सनी लाश,बॉयफ्रेंड से था विवाद, सहेलियों के साथ रहती थी

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला नर्स की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसकी की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो NHMMI नारायण हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी।

 

Ro.No - 13759/82

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लालपुर स्थित मकान में गुरुवार की सुबह नर्स प्रियंका दास का खून से लथपथ शव मिला था। मृतिका नर्स राजधानी के ही एमएमआई हॉस्पिटल में नर्स थी। वहीं नर्स की हत्या मामले में पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जहां के लालपुर स्थित मकान में एमएमआई हॉस्पिटल की नर्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नर्स की पहचान प्रियंका दास के रूप में हुई है और वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। यहां रायपुर में किराये के मकान में अपनी सहेलियों के साथ रहती थी।

 

बॉयफ्रेंड से चल रहा था विवाद


बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतका नर्स प्रियंका दास की उसके प्रेमी से विवाद चल रहा था इस बीच उसकी साहिलियों ने उसे घर चले जाने की भी सलाह दी थी लेकिन वह नहीं गई। वहीं अब उसकी कमरे में खून से लथपथ लाश मिली है। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है जांच पूरी होने के बाद कई खुलासे कर सकती है।

 

 

छत्तीसगढ़ की बोलती दीवारें: जहां कला, परंपरा और आस्था एक साथ जीवंत होती है,जानिए स्थानीय कला का रहस्य..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here