People started raising slogans of ‘Modi-Modi’ in front of Siddaramaiah. On this, the PM turned towards Chief Minister Siddaramaiah and said, ‘Chief Minister, “This keeps happening…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हाल ही में बेंगलुरु में नए बोइंग इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर परिसर के उद्घाटन समारोह के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा, जिसकी अब जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के बेंगलुरु में थे. यहां उन्होंने नए बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर के नए कैंपस का उद्घाटन किया. समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी मौजूद थे. लोगों ने जब ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए तो पीएम उनकी तरफ मुड़े और लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी ऐसा होते रहता है.” इसके बाद प्रधानमंत्री मुस्कुराए और सिद्धारमैया अपने सिर पर हाथ रखते नजर आए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इसी में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नया सेंटर भी शामिल है. प्रधानमंत्री ने बताया कि अमेरिका के बाहर बोइंग कंपनी का इस तरह का सबसे बड़ा निवेश भारत में हो रहा है. उन्होंने बताया कि इससे युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और एविएशन सेक्टर में काम करने का उन्हें मौका मिलेगा.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि बढ़ती मांग की वजह से देश में कई एयरलाइन ने सैकड़ों विमान के ठेके दिए हैं और भारत अब वैश्विक विमानन बाजार में नई जान फूंकने को तैयार है. उन्होंने कहा, ‘‘बढ़ती मांग की वजह से भारत में कई एयरलाइन ने सैकड़ों विमान के ठेके दिए हैं. भारत वैश्विक विमानन बाजार में नई जान फूंकने को तैयार है.’’
पीएम मोदी ने बताया कि भारत दुनिया का तीसरा प्रमुख घरेलू विमानन बाजार बन गया है और एक दशक में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो जाएगी. उन्होंने विमानन क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि देश में 15 प्रतिशत पायलट महिलाएं हैं जो वैश्विक औसत का तीन गुना है.
बोइंग का कैंपस 43 एकड़ में फैला होगा, जिसे बनाने में 1600 करोड़ रुपए का खर्च आएगा प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, “हम एविएशन पॉलिसी पर लगातार काम कर रहे हैं. हम विमान पट्टे पर देने पर काम कर रहे हैं. गिफ्ट सिटी से विमानन उद्योग को मदद मिलेगी. बोइंग और अन्य कंपनियां- ये देश की ग्रोथ से जुड़ने का सही समय है. 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है. वे नव मध्यम वर्ग का निर्माण कर रहे हैं. हर आय वर्ग में ऊपर की ओर वृद्धि हो रही है. अवसर बन रहे हैं.



