Home Blog सेमरिया घाट मे नवीन पुल की स्वीकृति का उपहार,सरयू साहित्य द्वारा अभिव्यक्त...

सेमरिया घाट मे नवीन पुल की स्वीकृति का उपहार,सरयू साहित्य द्वारा अभिव्यक्त किया गया आभार

0

Gift of approval of new bridge at Semriya Ghat, gratitude expressed by Saryu Sahitya

शिवरतन शर्मा एवं सरकार के प्रति आभार के साथ सेमरिया घाट सौन्दर्यीकरण की मांग

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– प्राप्ति के बाद प्रयासों की समीक्षा का दौर शुरु होता है एवं आंकलन होता उन प्रयासों का जिसके तहत प्राप्ति हुई और सहज ही आभार के भाव अभिव्यक्त हो जातें है, भाटापारा क्षेत्र के लिए भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण सौगात की प्राप्ति हुई है जिसके चलते जहां क्षेत्र मे हर्ष का माहौल है वहीं इस हर्ष के साथ आभार की अभिव्यक्ति भी हो रही है।

जन जन की आकांक्षा थी नवीन पुल

धार्मिक आयामों एवं विविध आयोजनों के शहर भाटापारा की एक और महत्वपूर्ण पहचान है और वह है समृद्ध व्यापारिक पृष्ठभूमि जिसके चलते क्षेत्र का सरोकार भी वृहद एवं व्यापक है लिहाजा आवागमन के माध्यम क्षेत्र के लिए विशेष अहमियत रखतें है, और यही आवागमन के माध्यम यदि जर्जर एवं कमजोर दशा की बानगी प्रस्तुत करते हो तो जनमानस का चिंतित एवं पीड़ागस्त होना स्वाभाविक है,सेमरिया घाट पर बने पुल की कुछ ऐसी ही कहानी है नारायण पुर मारो मुंगेली जैसे कृषि प्रधान क्षेत्रों मे जाने कै लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग सेमरिया घाट पुल की जर्जर दशा एवं हर बारिश मे डूब जाने की व्यथा जनमानस को हलकान करती है,जोखिम एवं जंजाल युक्त सफर का सबब बन चुके इस मार्ग के व्यवस्थिकरण की मांग लंबे समय से उठ रही थी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जन जन की आकांक्षा यही थी कि नवीन पुल का निर्माण हो यह आकांक्षा एवं इस दिशा मे किए गये प्रयास रंग लाये तथा लगभग 17करोड़ 77लाख के नवीन पुल निर्माण की स्वीकृति क्षेत्र को प्राप्त हुई।

सरयू साहित्य परिषद ने जताया आभार

क्षेत्र के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा अहम आवश्यकता की पूर्ति है,माना जा रहा है जन जन की आकांक्षा सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका के साथ ही पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के अहम प्रयास भी इस दिशा मे शामिल है साथ ही साथ सरकार की इस आकांक्षा को स्वीकृति लिहाजा सरयू साहित्य परिषद द्वारा सभी प्रकार के प्रयासों के प्रति सराहना का भाव व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया।

सेमरिया घाट सौन्दर्यीकरण की मांग

सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा के नेतृत्व मे परिषद का प्रतिनिधिमंडल जिनमें मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा मोनू मानिक प्रसाद दुबे,राजकुमार यदु,विशाल वर्मा द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा से मुलाकात कर इस उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए उनके प्रयास एवं सरकार द्वारा प्रदत्त स्वीकृति के प्रति आभार व्यक्त किया गया,साथ ही साथ आस्था के महत्वपूर्ण स्थल सेमरिया घाट के सौन्दर्यीकरण की मांग भी की गयी,उपरोक्त मांग पर अपनी सहमति जारी करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारा नदी मे बढ़ते कटाव पर चिंता जारी करते हुए इसके रोकथाम के लिए भी प्रयास की बात कही गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here