The government took a big decision in the cabinet meeting, Sai said that no new liquor shops will be opened in the state.
छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. जिनमें छठवीं विधानसभा (6th Assembly in Chhattisgarh) के बजट सत्र के लिए राज्यपाल (Chhattisgarh Governor) के अभिभाषण, छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2024, आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 और छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक 2024 के प्रारूपों को मंजूरी देना प्रमुख है. इसके साथ ही राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में कोई भी नई शराब की दुकान नहीं खोलने का फैसला किया है. बता दें कि राज्य में नई सरकार (Vishnu Deo Sai Government) के गठन के बाद कैबिनेट की यह 6वीं बैठक है.

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ आबकारी नीति 2024-25 को मंजूरी दे दी है और फैसला किया है कि राज्य में कोई नई शराब की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि नयी विधान सभा के दूसरे सत्र (बजट सत्र) के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को भी मंजूरी दे दी गयी।बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है।
बजट सत्र की तैयारियों पर भी चर्चा
षष्ठम् विधानसभा के द्वितीय सत्र यानी बजट सत्र फरवरी-मार्च 2024 के लिए राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। बजट सत्र पांच फरवरी से आरंभ होकर एक मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। कुल 957 सवालों में तारांकित 505 और 452 अतारांकित सवाल लगे हैं। इस दौरान प्रदेश के तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2023-2024 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। बजट अनुमान वर्ष 2024-25 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमोदन किया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि कोई भी नई मदिरा दुकान नहीं खोली जाएगी।
छत्तीसगढ़ सिविल न्यायालय (संशोधन) विधेयक-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है। इस संशोधन में ‘जिला न्यायाधीश‘ को ‘प्रधान जिला न्यायाधीश‘ और ‘अपर जिला न्यायाधीश‘ को ‘जिला न्यायाधीश‘ करने का प्रावधान रखा गया है। इसी तरह ‘व्यवहार न्यायाधीश प्रथम वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी‘ और ‘व्यवहार न्यायाधीश द्वितीय वर्ग‘ को ‘व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी‘ और ‘जिला न्यायालय‘ को ‘प्रधान जिला न्यायालय‘ से प्रतिस्थापित करने का प्रावधान रखा गया है। उच्च न्यायालय बिलासपुर में ज्वाईंट रजिस्ट्रार (एम) के 5 पद आकस्मिकता निधि से सृजित करने का निर्णय लिया गया है।
आज जिलों को करोड़ों की सौगात देंगे सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय 25 जनवरी को कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. वे रायपुर, बेमेतरा जगदलपुर जिलों के दौरे करेंगे. वे जिलों को करोड़ों की सौगात देंगे. जानकारी के अनुसार, वे सुबह 10.45 बजे पर पहुना से गोदावरी सेवा सदन के लिए रवाना होंगे. 11 बजे रायपुर के गोदावरी सेवा सदन में आयोजित नमो- नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे. 12.20 बजे पर श्रीमद् भागवत कथा सुनने हनुमान मंदिर मैदान पहुचेंगे. दोपहर 1 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे. 1.30 बजे पर जूनी सरोवर मेला स्थल में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान जूनी मेला पहुचेंगे. दोपहर 2.25 बजे बेमेतरा से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे.



