Home Blog 32 साल की उम्र में पूनम पांडे ने तोड़ा दम, वैरिफाइड इंस्ट्राग्राम...

32 साल की उम्र में पूनम पांडे ने तोड़ा दम, वैरिफाइड इंस्ट्राग्राम से जारी हुआ बयान , जानिए मौत की वजह

0

Poonam Pandey died at the age of 32, statement issued from verified Instagram, know the reason of death

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन की खबर है। बताया जा रहा है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। पूनम के ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताब‍िक, पूनम पांडे के मैनेजर ने भी मौत की पुष्‍ट‍ि की है। मैनेजर ने बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है।

Ro.No - 13672/140

यह सुबह काफी हम सबके लिए बूरी है. हमने पूनम को सर्वाइकल कैंसर की वजह से खो दिया है. इस खबर से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा है. हर जीवित व्यक्ति जो कभी भी उसके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम मिला और दयालुता। दुःख के इस समय में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे।”

पूनम पांडे की टीम ने बताया कि पूनम ने अंतिम सांस अपने गृहनगर कानपुर में थीं. हालांकि अभी उनके अंतिम संस्कार के बारे में विवरण की प्रतीक्षा है.

मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में रखा कदम

बता दें कि नई दिल्ली में जन्मी पूनम पांडे ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बानाई, साथ ही बॉलीवुड की दुनिया में कई फिल्मों में अपने बेहतर अभिनय के साथ दर्शका का मन भी जीता। वहीं अपने काम की बदौलत वे फैशन मैगज़ीन के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। जिसके कारण ही दुनियाभर में उनके चाहने वाले है।

वहीं पूनम पांडे छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दों तक भी काम कर चुकी हैं, बता दें कि 2013 में नशा फिल्म से पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें उनके बोल्ड अंदाज के कारण उन्हें फिल्म में अलग पहचान मिली। वहीं इसके बाद वे द जर्नी ऑफ कर्मा फिल्म में नजर आई, जिसमें पूनम पांडे ने शक्ति कपूर के साथ बड़े पर्दे पर काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी, इस फिल्म में शक्ति कपूर ने खुद से करीब 40 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया था। फिर इसके बाद उन्होंने कई अन्य फिल्मों में काम करके दर्शकों का दिल जीता। जिसमें गलती सिर्फ तुम्हारी, युवा, मालिनी एंड को जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here