गूगल का “67” वायरल ट्रेंड एक मजेदार ईस्टर एग (Easter Egg) है, यानी गूगल ने जानबूझकर अपने सर्च इंजन में छुपा एक छोटा फनी फीचर, जिसे ट्राई करने पर पूरा वेबपेज हिलने-डुलने लगता है.
Ro.No - 13672/140


क्या है 67 या 6-7 ट्रेंड?
बता दें कि यह मीम फिलाडेल्फिया के रैपर स्क्रिल्ला के 2024 के गाने “Doot Doot (6 7)” से शुरू हुआ है। बता दें कि इस फ्रेज का कोई खास मतलब नहीं है और यही इसकी खासियत है। 6 फीट 7 इंच लंबे एनबीए प्लेयर इससे जुड़े, तो यह ट्रेंड और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया। अब इंटरनेट पर लोग इसे शोर्ट वीडियो, मीम और बास्केटबॉल गेम्स में इस्तेमाल करते हैं। इसका इस्तेमाल खासकर तब किया जाता है, जब कोई टीम 67 पॉइंट स्कोर करती है। इतना ही नहीं बता दें कि Dictionary.com ने इसे साल का डिफाइनिंग एक्सप्रेशन घोषित किया है।



