सौरभ बरवाड़/भाटापारा– दिनांक 19 मार्च से हिन्दू संवत्सर 2083 प्रारम्भ होने जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में भाटापारा में पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी के मार्गदर्शन में संचालित संगठन धर्म संघ , पीठपरिसद ,आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी एवं क्षेत्र के अन्य धार्मिक संगठनों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन विगत कुछ वर्षों से किया जा रहा है । जिस आयोजन के सम्बंध में रविवार के दिन सभी के द्वारा इस आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने हेतु मारवाड़ी कुवा शिव मंदिर प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमे कार्यक्रम सम्बन्धी रूपरेखा बनाई गई ।
आदित्यवाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा ने बताया की पुरिपीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य भगवान के कृपा पात्र शिष्य पीठपरिसद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित झम्मन शास्त्री जी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में धार्मिक आयोजन किये जाते है। हिन्दू नववर्ष जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा/उगादी) के रूप में मनाया जाता है यह सृष्टि के सृजन,प्रकृति में बदलाव और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है हमारे शास्त्रों में हिन्दू नववर्ष के पौराणिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक, ज्योतिषिय एवं आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। इस दिन प्रत्येक घरो में सुबह सूर्योदय के समय ध्वज लगाना चाहिए ,दान देना चाहिए ,अपने इष्ट ,गुरु ,माता पिता की पूजा करे ,दिप दान करे ,गौ माता की सेवा करे,रात्रि में घरो में दीपक प्रज्वलित कर नव संवत्सर मनाये।

प्रभातफेरी रामनाम सप्ताह से होगी प्रारंभ
बैठक में प्रभातफेरी का मार्ग रामनाम सप्ताह से निकलने वाली रथयात्रा के मार्ग को ही तय किया गया है जो कि सुबह 6 बजे प्रारम्भ हो कर पूरे शहर के मुख्य मार्गो से होते हुवे रामनाम सप्ताह में ही विराम होगी ।जिसके लिए शहर के सभी सनातनियो को इसमें जोड़ने के लिए रूपरेखा बनाई गई है ।
जय स्तम्भ चौक में ध्वज परिवर्तन
हिन्दू नए वर्ष में ध्वज लगाने की पौराणिक परंपरा है जिसके उपलक्ष्य में शहर के मुख्य स्थान जय स्तम्भ चौक में लगे सनातनी ध्वज को विधि विधान से पूजन कर नया ध्वज लगाया जाएगा ।
पीठपरिसद के सदस्यो द्वारा सबसे अपील की गई कि अधिक से अधिक लोगो को इसमें जोड़ने का प्रयास किया जाए जिसमे प्रत्येक सनातनी द्वारा मे आने वाले समय मे और अधिक उत्साह से हिन्दू नववर्ष को मनाया जाए ।बैठक में अनिल चांडक,वीरेंद्र शर्मा,सत्यनारायण जोशी ,प्रेम भूषाणीया,नरेश शर्मा ,मोहन केशरवानी, कैलाश बावला,नरेश अग्रवाल, नरेश चौबे, रवि गुप्ता,शिव शर्मा,हेमंत मल,राजेश शर्मा,विजय शर्मा,शिवांस बावला, गौरव बावला, चेतन शर्मा,एकांश गुप्ता, शिवा तिवारी के साथ साथ पीठपरिसद, आदित्यवाहिनी एवं अन्य धार्मिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे ।



