Home छत्तीसगढ़ आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी सटोरिया...

आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी सटोरिया को किया गया गिरफ्तार

0

पुलिस थाना भाटापारा शहर*,

*”समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार आईपीएल क्रिकेट मैंचों पर आनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी सटोरिया को किया गया गिरफ्तार*

Ro.No - 13759/82

 

● *”समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*

 

● *आरोपी को रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा का हिसाब किताब करते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*

 

● *आरोपी सटोरिया से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट किया गया जप्त*

 

● *किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान*

 

सौरभ बरवाड़/भाटापारा-दिनांक 04.04.2026

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की *जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

 

इसी तारतम्य में *आज दिनांक 04.04.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास* में मोबाइल के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन सट्टा का संचालन करने वाले एक आरोपी सटोरिया को गिरफ्तार किया गया है। *आरोपी से 01 मोबाइल, नगदी रकम ₹5780 एवं मोबाइल पर आईपीएल मैचों में लगाया हुआ ऑनलाइन सट्टा का स्क्रीनशॉट जप्त किया गया।* आरोपी सटोरिया के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत अपराध क्र. 121/2026 पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

 

आरोपी- अजय बतरा उम्र 44 साल निवासी गब्बर कालोनी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here