रफ्तार का शौक और जन्मदिन के जश्न का खुमार पल भर में मातम में तब्दील हो गया। मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आज तड़के करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ 250 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से दौड़ रही एक अनियंत्रित बीएमडब्ल्यू (BMW) कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन 30 मीटर दूर जा गिरा और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया. चालक गंभीर रूप से घायल है.बदलापुर के पास बन रहे मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार BMW डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो की जांच कर रही है, जिसमें कार 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है.

पुलिस की जानकारी के अनुसार आज तड़के करीब 3 बजे तीनों युवक-युवती जन्मदिन की पार्टी मनाकर BMW कार से लौट रहे थे. BMW कार टिटवाला से बदलापुर की ओर आ रही थी. इसी दौरान एरंजाड इलाके के पास चालक का कार से नियंत्रण छूट गया और तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई.
हादसे के वक्त कार की रफ्तार 250 किमी प्रति घंटे से ज्यादा बताई जा रही है. कार करीब 200 मीटर तक उछल गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर के पार पहुंच गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन उससे अलग होकर दूर जा गिरा.
स्थानीय और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भायनक थी कि मृतकों के शरीर के अंग करीब आधा किलोमीटर तक बिखर गए. एक युवक और एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मरनेवालों में बदलापुर निवासी योगेश नेगी (26) और बांद्रा निवासी रेबेका जैकब (24) के रूप में पहचान हुई है. तीसरे की पहचान कार मालिक अंगद के रूप में हुई है.