Home Blog  पहाड़ी क्षेत्र का दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित

 पहाड़ी क्षेत्र का दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित

0

रायगढ़ नीरज बिस्वास

एंकर : – धरमजयगढ़ के पहाड़ी क्षेत्र से सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत उजागर करने वाली एक तस्वीर सामने आई है।ग्राम पंचायत कमोशीनडाड का एक दिव्यांग व्यक्ति आज भी ट्राइसाइकिल और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित है। आर्थिक तंगी के चलते वह हाथों के सहारे चलकर अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने को मजबूर है। दिव्यांग का आरोप है कि उसने कई बार ग्राम पंचायत से सहायता की गुहार लगाई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मदनलाल साहू ने जांच कर पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

Ro.No - 13848/144

वीओ: – रायगढ़ जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत कमोशीनडाड में रहने वाला यह दिव्यांग व्यक्ति सरकारी सहायता के इंतजार में वर्षों से संघर्ष कर रहा है। ट्राइसाइकिल नहीं मिलने के कारण उसे हाथों के सहारे चलना पड़ता है, जिससे उसकी दैनिक जिंदगी बेहद कठिन हो गई है। दिव्यांग का कहना है कि कई बार आवेदन और मांग करने के बावजूद उसे अब तक किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं भी कोई साधन खरीदने में असमर्थ है। वहीं, मामला सामने आने के बाद जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सीईओ मदनलाल साहू ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर पात्रता के अनुसार दिव्यांग को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

अब देखना होगा कि प्रशासन का यह आश्वासन कब तक जमीनी स्तर पर उतरता है और पहाड़ों में रहने वाले इस दिव्यांग को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल पाता है या नहीं।

बाइट :- पीड़ित

बाइट:-मदनलाल साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धरमजयगढ़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here