Home Blog महिला थाना में आरोपी पर दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज, न्यायिक रिमांड...

महिला थाना में आरोपी पर दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

0
  • “अभियान संवेदना” : शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता के पैसे व गहने भी हड़पे,          आरोपी गिरफ्तार
  • महिला थाना व खरसिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में झारखंड निवासी आरोपी सुलतान खान को ट्रेलर चलाते      समय ऑन रोड़ पुलिस ने दबोचा

16 जुलाई, रायगढ़ । महिला थाना रायगढ़ में 14 जुलाई 2026 को 35 वर्षीय पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखे से रुपये एवं गहने हड़पने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Ro.No - 13848/144

पीड़िता प्रकरण के अनुसार वह शहर की एक दुकान में सेल्स गर्ल के रूप में कार्य करती है। वर्ष 2025 के जनवरी माह में उसकी पहचान आरोपी सुल्तान खान से हुई थी, जो दुकान पर अक्सर सामान खरीदने आता था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जिसके दौरान आरोपी ने प्रेम का इजहार करते हुए विवाह करने का वादा किया। पीड़िता द्वारा स्वयं के विवाहित होने और पति से अलग रहने की जानकारी देने के बावजूद आरोपी ने उसे अच्छे से रखने और विवाह करने का भरोसा दिया। इसी विश्वास में आरोपी 21 फरवरी 2025 को पीड़िता के किराये के मकान पहुंचा और विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह लगातार पीड़िता के साथ रहता रहा और बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाकर उसके गहने 18 अगस्त 2025 को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखवाए और उससे प्राप्त 10 हजार रुपये अपने पास रख लिए। बाद में पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं। इस संबंध में पूछने पर आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताकर गुमराह किया। जब पीड़िता ने 8 जनवरी 2026 को विवाह करने की बात कही तो आरोपी ने विवाद किया, विवाह से साफ इंकार कर दिया तथा गुंडे भेजकर उठवा देने की धमकी दी। भयवश पीड़िता ने अपना किराये का मकान भी बदल लिया और अंततः 14 जुलाई 2026 को महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा पूरे घटनाक्रम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन में महिला थाना रायगढ़ में एफआईआर क्रमांक 67/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तत्काल तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने रायगढ़ स्थित निवास से फरार है तथा ट्रेलर वाहन चलाने का कार्य करता है। सूचना मिलने पर महिला थाना एवं चौकी खरसिया की संयुक्त टीम ने ग्राम बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा में दबिश देकर ट्रेलर चलाते समय आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी मो. सुल्तान अंसारी उर्फ सुल्तान खान, पिता मो. शमीम अंसारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम महरी, थाना तरहसी, जिला पलामू (झारखंड), हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 43, जिंदल रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने, गोरखा, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसका चिकित्सीय परीक्षण केजीएच रायगढ़ में कराया गया और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव एवं चौकी खरसिया के आरक्षक धनंजय कश्यप, साविल चन्द्रा आर आरक्षक राज सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश

“महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं के साथ शोषण अथवा उत्पीड़न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here